गाजीपुर:- स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की ‘गोविष्टि यात्रा’ शनिवार को कासिमाबाद चौराहा पहुंची, जहां ब्राह्मण रक्षा दल, समाजवादी पार्टी नेताओं और ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। यात्रा का मुख्य उद्देश्य गौ संरक्षण के प्रति जनजागरण करना, गाय को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा दिलाने और गौवध पर पूर्ण प्रतिबंध के लिए जनमत तैयार करना बताया गया।
राजभर के बयान पर शंकराचार्य का पलटवार— “मुझे कुर्सी का लालच नहीं” 13
उन्होंने लोगों से अपील की कि जो राजनीतिक दल गौ-रक्षा की बात नहीं करते, उन्हें वोट न दें। साथ ही सत्ता पक्ष से गाय को ‘राजमाता’ और ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने तथा विपक्ष से सत्ता में आने पर गौ हत्या को अपराध घोषित करने का वादा करने की मांग की।
ओमप्रकाश राजभर के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि उन्हें राजनीति या किसी पद का लालच नहीं है, बल्कि उनका उद्देश्य ऐसा भारत देखना है जहां गौ हत्या न हो। इस दौरान उन्होंने जहूराबाद विधानसभा क्षेत्र में ‘राम धाम गौशाला’ बनाने का आह्वान किया और प्रेम शंकर मिश्रा को इसका प्रतिनिधि नियुक्त किया। उन्होंने लोगों से गौशाला निर्माण के लिए सहयोग और दान देने की अपील भी की।
कार्यक्रम में सपा नेता महेंद्र चौहान समेत कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।