गाजीपुर । भांवरकोल पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बीती रात थाना क्षेत्र के बीरपुर मोड़ से गैंगेस्टर एक्ट के वांछित और 25 हजार का इनामिया पशु तस्कर नाजिर हुसैन को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार आरोपी नाजिर हुसैन उफऀ गब्बर नट इसी थाना क्षेत्र के मनियां गांव का रहने वाला है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजीव कुमार पांडेय ने बताया कि बीती रात थाने के एस आई प्रमोद यादव हमराहियों के साथ वांछितों एवं सांदिग्ध लोगों की तलाश में क्षेत्र के भांवरकोल चट्टी पर भ्रमणशील थे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि थाने का एक वांछित बीरपुर मोड़ पर कहीं जाने की फिराक में खड़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास o.315 बोर का अवैध तमंचा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार वांछित के उपर स्थानीय थाने सहित जिले के अन्य थाने में गैंगेस्टर एक्ट, गोवध एवं शस्त्र एक्ट के कई मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी को सुसंगत धाराओं में कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया।गिरफ्तारी टीम में एस आई प्रमोद यादव,कांस्टे0 सुमीत कुमार, आशीष कुमार, आदित्य मिश्रा आदि शामिल रहे।



