
गाजीपुर। हीरो मोटोकार्प के एक नए स्कूटी डेस्टिनी एक्स टेक 110 सीसी को लॉन्च किया है। इस स्कूटी का बुधवार को आलोक हीरो एजेंसी सादात में लॉन्चिंग किया गया। बतौर मुख्य अतिथि एसबीआई के शाखा प्रबंधक विवेक कुमार, यूबीआई के प्रबंधक निशांत कुमार, एचडीएफसी के प्रबंधक अरविंद विश्वकर्मा, अभिषेक सिंह, प्रोपराइटर आलोक सिंह, प्रणवीर सिंह ने केक काटकर स्कूटी के लॉन्चिंग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। एजेंसी संचालक प्रणवीर सिंह ने बताया कि यह स्कूटी अत्याधुनिक खूबियों वाली है। उन्होंने बताया कि इसका इंजन काफी अच्छा और माइलेज वाला है। गाड़ी में एलिमेंट्स और प्रोजेक्टर एलईडी हेडलाइट है। आरामदायक लंबी सीट, डिस्क ब्रेक, आकर्षक कलर, बेहतर माइलेज आदि इसकी खूबियों में शामिल है। इस मौके पर शौर्य प्रताप सिंह, विक्की सिंह, अतुल सिंह, विशाल सिंह, कृष्णा सिंह, संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।



