
गाजीपुर । सखी वन स्टॉप सेंटर में मेघालय पुलिस पहुंची है, जहां सोनम रघुवंशी से पूछताछ की जा रही है। मेघालय पुलिस के साथ दो महिला पुलिस अधिकारी सादे वर्दी में पहुंची हैं। सखी वन स्टॉप सेंटर के बाहर भारी मात्रा में पुलिस और मीडिया का जमावड़ा लगा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, मेघालय पुलिस सोनम को हिरासत में लेकर 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड बनाकर मेघालय ले जा सकती है ।



