By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    गाजीपुर गोचर भूमि से अवैध मजार हटाई गई
    गाजीपुर: कोर्ट के आदेश के बाद गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाया, प्रशासन ने कराई कार्रवाई
    August 30, 2026
    कस्तूरबा विद्यालय भोजन गुणवत्ता जांचते अधिकारी
    अधिकारियों ने छात्राओं के साथ किया भोजन, कस्तूरबा विद्यालयों में परखी भोजन की गुणवत्ता
    August 19, 2026
    गहमर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी
    गहमर कामाख्या मंदिर में महिलाओं से अभद्रता, पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार
    August 13, 2026
    DM अनुपम शुक्ला गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण करते हुए
    गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण: डीएम अनुपम शुक्ला ने बिजली विभाग में पकड़ीं कमियां, ट्रांसफॉर्मर मरम्मत तेज करने के निर्देश
    August 12, 2026
    गाय से टकराने के बाद डॉक्टर की कार पर हमला
    बदायूं में डॉक्टर की कार से गाय टकराई, फिर भीड़ ने की मारपीट; वायरल वीडियो के बाद 4 लोग हिरासत में
    August 12, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: पीएचडी प्रवेश में देरी को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, DM प्रतिनिधि को सौंपा मांग पत्रक
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > पीएचडी प्रवेश में देरी को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, DM प्रतिनिधि को सौंपा मांग पत्रक
logo
गाजीपुरउत्तर प्रदेश

पीएचडी प्रवेश में देरी को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, DM प्रतिनिधि को सौंपा मांग पत्रक

Avinash
Last updated: September 23, 2026 12:22 pm
Avinash
Published: September 23, 2026
Share
SHARE

गाजीपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर की पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया में लगातार हो रही देरी, सत्रों के पिछड़ने और प्रशासनिक अनदेखी के खिलाफ आज छात्रसंघ प्रतिनिधिमंडल ने मोर्चा खोला। छात्र प्रतिनिधियों ने विश्वविद्यालय के कुलपति के नाम संबोधित एक मांग पत्रक जिलाधिकारी गाजीपुर के प्रतिनिधि सदर तहसीलदार राजीव यादव को उनके कार्यालय में सौंपा।ज्ञापन सौंपते हुए छात्रों ने मांग की कि गाजीपुर जिले के हजारों शोध-इच्छुक छात्रों की इस गम्भीर समस्या से कुलपति महोदय को तत्काल अवगत कराया जाए और इस पर त्वरित कार्यवाही की जाए। ज्ञापन स्वीकार करते हुए सदर तहसीलदार राजीव यादव ने छात्रों को आश्वस्त किया, “आपकी मांगों का पत्रक आज ही सक्षम प्राधिकारी व कुलपति महोदय को प्रेषित कर दिया जाएगा।” ज्ञापन के माध्यम से अभ्यर्थियों ने अवगत कराया कि UGC और शासन के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद विश्वविद्यालय में पिछले चार वर्षों के दौरान केवल दो बार ही पीएचडी प्रवेश परीक्षा (PUCRET) कराई जा सकी है, जिससे वर्ष 2023 और 2025 का सत्र पूरी तरह शून्य हो गया है। सितंबर का महीना बीतने को है लेकिन अभी तक सत्र 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने कहा विश्वविद्यालय प्रशासन की लापरवाही से हजारों मेधावी छात्रों का शैक्षणिक और शोध भविष्य गर्त में जा रहा है। अखबारों में तो साल में दो बार पीएचडी कराने का दावा किया जाता है, लेकिन हकीकत यह है कि दो साल में एक बार भी प्रक्रिया समय पर पूरी नहीं होती। नए कुलपति जी से न्याय की उम्मीद है, इसलिए हमारी मांग है कि सत्र 2026-27 का नोटिफिकेशन बिना किसी देरी के तुरंत जारी किया जाए। छात्र नेता प्रद्युम्न सिंह यादव ‘राजन’ ने कहा एक तरफ सरकार सत्र नियमित करने पर जोर दे रही है, वहीं दूसरी तरफ पूर्वांचल विश्वविद्यालय में एक भर्ती प्रक्रिया पूरी होने में दो-दो साल लग रहे हैं। यदि एक महीने के भीतर विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट अकादमिक कैलेंडर जारी कर प्रवेश प्रक्रिया शुरू नहीं की, तो हम सभी छात्र लोकतांत्रिक और गांधीवादी तरीके से उग्र आंदोलन व धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। छात्र किशन विश्वकर्मा ने कहा वर्ष 2022 से 2026 के बीच सिर्फ दो बार प्रवेश परीक्षा होना विश्वविद्यालय की बदहाल व्यवस्था को दिखाता है। 2023 और 2025 का सत्र शून्य होने से PG पास अभ्यर्थियों के कई साल खराब हो चुके हैं। प्रशासन को तुरंत फॉर्म भरने से लेकर इंटरव्यू ,DRC/RDC और गाइड आवंटन तक की समय सीमा तय करनी चाहिए।छात्र आकाश चौधरी ने कहा यह अभ्यर्थियों के हक की लड़ाई है। हमने इस ज्ञापन की प्रतिलिपि महामहिम राज्यपाल (कुलाधिपति), उच्च शिक्षा मंत्री, UGC सचिव और कुलसचिव को भी भेजी है। अगर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद नहीं हुआ तो सड़क से लेकर विश्वविद्यालय मुख्यालय तक चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा। छात्रों की मुख्य मांगें है सत्र 2026-27 हेतु पीएचडी प्रवेश परीक्षा (PUCRET) की विज्ञप्ति तुरंत जारी की जाए। फॉर्म, परीक्षा, साक्षात्कार और गाइड आवंटन के लिए निश्चित अकादमिक कैलेंडर घोषित हो। वर्ष में दो बार प्रवेश परीक्षा कराने की नीति को धरातल पर लागू किया जाए। पत्रक सौंपने वालों में मुख्य रूप से शामिल रहे पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय, प्रद्युम्न सिंह यादव राजन, आकाश चौधरी,किशन विश्वकर्मा,संजीद कुमार, अभिषेक गुप्ता इत्यादि छात्र मौजूद थे।

advertisement
ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल अवथही के बच्चों ने किया शानदार प्रदर्शन,मनाया बाल दिवस समारोह
बसंत पंचमी पर विचार-गोष्ठी सह कवि-गोष्ठी, नेताजी को किया गया भावपूर्ण स्मरण
डॉ स्वतंत्र सिंह जी बने रोटरैक्ट क्लब ग़ाज़ीपुर “गंगा” के 28वें अध्यक्ष
शादियाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध तमंचा व कारतूस के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार
गाजीपुर: “डरना नहीं, समझना होगा”—छात्रों को एचआईवी-एड्स पर दी गई अहम जानकारी
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
IMG 20260123 WA0346
गाजीपुर

रक्तदान कर मनाया गया हजरत इमाम हुसैन का जन्मदिन

Sonu sharma
Sonu sharma
January 23, 2026
गाजीपुर सिटी स्टेशन पर अंग्रेजी शराब का तस्कर गिरफ्तार, 48 बोतलें बरामद
केशव प्रसाद शर्मा स्मृति 29वीं वाद-विवाद प्रतियोगिता सम्पन्न, विद्यार्थियों ने दिखाया बौद्धिक कौशल
36 साल पुराने देवकली पंप कैनाल लूटकांड में बृजेश सिंह सीजेएम कोर्ट से बरी
लापरवाही पर गाज: औचक निरीक्षण में गैरहाजिर डॉक्टर सहित 3 कर्मियों का वेतन काटा
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?