By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    ChatGPT Image Jul 19 2026 12 14 32 PM
    जम्मू में पुंछ और किश्तवाड़ में बादल फटे:8 मौतें, 250 गाड़ियां बहीं
    July 19, 2026
    मोहम्मदाबाद में अतिक्रमण हटाते नगर पालिका और पुलिस की संयुक्त टीम
    अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, नगर पालिका और पुलिस का संयुक्त अभियान
    July 4, 2026
    सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो, जिसमें महिलाओं और पुरुषों के बीच विवाद को लेकर चर्चा हो रही है।
    बहस के बाद महिलाओं ने खुद फाड़े कपड़े? “Viral Video” ने सोशल मीडिया पर मचा दिया बवाल
    June 23, 2026
    राजभर और सपा के बीच तेज हुई सियासी जंग।
    राजभर का बड़ा दावा या सपा की नई चाल? 2027 से पहले तेज हुई सियासी हलचल
    June 23, 2026
    भांवरकोल के बाठा गांव के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव
    घर से निकले युवक की अगले दिन मिली लाश, बाठा गांव के पास शव मिलने से मचा हड़कंप
    June 20, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: बसंत पंचमी पर विचार-गोष्ठी सह कवि-गोष्ठी, नेताजी को किया गया भावपूर्ण स्मरण
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > बसंत पंचमी पर विचार-गोष्ठी सह कवि-गोष्ठी, नेताजी को किया गया भावपूर्ण स्मरण
WhatsApp Image 2026 01 23 at 6.14.36 PM
गाजीपुर

बसंत पंचमी पर विचार-गोष्ठी सह कवि-गोष्ठी, नेताजी को किया गया भावपूर्ण स्मरण

Avinash
Last updated: January 23, 2026 7:39 pm
Avinash
Published: January 23, 2026
Share
SHARE

ताड़ीघाट (गाजीपुर)। नेताजी सुभाष ग्रामोत्थान सेवा संस्थान एवं साहित्य चेतना समाज के संयुक्त तत्वावधान में बसंत पंचमी तथा नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती के अवसर पर ताड़ीघाट में विचार-गोष्ठी सह कवि-गोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया।

advertisement

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त न्यायाधीश कमल नयन पाण्डेय तथा विशिष्ट अतिथि आरएसएस नगर सम्पर्क प्रमुख दुर्गा दत्त चतुर्वेदी एवं साहित्य चेतना समाज के संस्थापक अमरनाथ तिवारी ‘अमर’ रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कैप्टन महेन्द्र यादव ने की।

advertisement

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन, माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन के साथ हुआ। अतिथियों का स्वागत संस्थान के सचिव डॉ. प्रेमशंकर सिंह ने किया।

advertisement
WhatsApp Image 2026 01 23 at 6.14.36 PM
बसंत पंचमी पर विचार-गोष्ठी सह कवि-गोष्ठी, नेताजी को किया गया भावपूर्ण स्मरण 13

मुख्य अतिथि कमल नयन पाण्डेय ने कहा कि बसंत पंचमी जीवन में नई उमंग, ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करती है। नेताजी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि माँ भारती के इस अमर सपूत ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया, किंतु उन्हें वह सम्मान नहीं मिल सका जिसके वे वास्तविक हकदार थे।

कवि-गोष्ठी का शुभारंभ संजय पाण्डेय की वाणी-वंदना से हुआ। युवा शायर गोपाल गौरव ने
“राहे वफ़ा से गुजरना पड़ेगा,
मुहब्बत करोगे तो मरना पड़ेगा
”
सुनाकर श्रोताओं से खूब वाहवाही बटोरी।

गीतकार नागेश मिश्र ने बसंत पर आधारित गीत
“आओ एक ही राग अलापें, बढ़ते चलें संग-संग…”
प्रस्तुत कर माहौल को संगीतमय बना दिया।

अमरनाथ तिवारी ‘अमर’ ने नेताजी को समर्पित प्रेरक पंक्तियाँ सुनाईं, वहीं युवा कवि आशुतोष श्रीवास्तव ने नेताजी को अमर योद्धा बताते हुए भावपूर्ण कविता पाठ किया।
प्रख्यात शायर बादशाह राही की ग़ज़ल ने श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया।

कवयित्री प्रीतम कुशवाहा एवं वरिष्ठ कवि सुदर्शन कुशवाहा ‘चिराग’ की देशभक्ति रचनाओं ने कार्यक्रम में राष्ट्रप्रेम की भावना का संचार किया।

कार्यक्रम में अजय कुमार सिंह, कमलेश प्रकाश सिंह, श्रीकृष्णा सिंह, पंकज यादव, रामाश्रय सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन सत्येन्द्र नाथ द्विवेदी ने किया।

- Advertisement -
रहस्यमय परिस्थितियों मिला विवाहिता का शव
सादात रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने-उतरने में हो रही काफी दिक्कत
माध्यमिक शिक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न
मुख्तार अंसारी के चचेरे भाई मोहीनुद्दीन अंसारी की जमानत पर सुनवाई टली, अब 9 फरवरी को होगी अगली कार्यवाही
हाफिज अब्दुल मन्नान अंसारी (रह.) की स्मृति में उनके पुत्र अब्दुल वाजिद अंसारी ने जरूरतमंदों को बांटा कम्बल
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
WhatsApp Image 2026 01 02 at 7.05.01 PM 2
गाजीपुरराजनीति

पुनीता सिंह खुशबू के आह्वान पर सैकड़ों महिलाओं ने थामा समाजवादी पार्टी का दामन

Avinash
Avinash
January 2, 2026
मरहूम मुख्तार अंसारी के खिलाफ कोर्ट ने फिर सुनाया फैसला, 50 लाख की संपत्ति कुर्क 
मोहनिया में बड़ी कार्रवाई, 270 लीटर से अधिक विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
मुहम्मदाबाद में देर रात रेल हादसा, 37 वर्षीय व्यक्ति की गई जान
9 साल बाद नाबालिग से दुष्कर्म पर कोर्ट का सख्त फैसला, दोषी सिकंदर राजभर को 12 साल की कैद, 25 हजार का जुर्माना
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?