
गाजीपुर । शराब की दुकानों एवं उसके आस-पास खड़े होकर शराब पीने वालो के विरुद्ध आबकारी विभाग ने व्यापक अभियान चलाया।शहर के सकलेनाबाद,रोडवेज बस स्टैंड, पीरनगर,आदर्श गांव स्थित शराब दुकानों के आस-पास शराब पीने वालो में हड़कंप मच गया।जिला आबकारी अधिकारी राजेश त्रिपाठी द्वारा शराब दुकानों के अनुयायियों व विक्रेताओं को कड़ी चेतावनी दी गई कि शराब की दुकानों के आस पास कोई भी व्यक्ति शराब का सेवन न करने पाए ना ही दुकानों के आस-पास अपने वाहन खड़े करें।इस मौके पर जिला आबकारी अधिकारी राजेश त्रिपाठी,सदर आबकारी निरीक्षक-1 चंद्रजीत सिंह के साथ अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।



