
गाजीपुर । सादात थाना क्षेत्र के डढ़वल गांव में सोमवार की सायं घर के बाहर भैस चरा रहे बीस वर्षीय युवक विशाल राम पुत्र सत्यनारायण राम की आकाशीय बिजली से मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। जानकारी अनुसार विशाल घर से कुछ दूर स्थित खेत में भैस चरा रहा था कि बिजली चमकने पर भागा लेकिन उसकी जद में आने पर तत्काल मौत हो गई। स्वजनों को जानकारी होने पर पूरे गांव में कोहराम मच गया।



