By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    गाजीपुर गोचर भूमि से अवैध मजार हटाई गई
    गाजीपुर: कोर्ट के आदेश के बाद गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाया, प्रशासन ने कराई कार्रवाई
    August 30, 2026
    कस्तूरबा विद्यालय भोजन गुणवत्ता जांचते अधिकारी
    अधिकारियों ने छात्राओं के साथ किया भोजन, कस्तूरबा विद्यालयों में परखी भोजन की गुणवत्ता
    August 19, 2026
    गहमर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी
    गहमर कामाख्या मंदिर में महिलाओं से अभद्रता, पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार
    August 13, 2026
    DM अनुपम शुक्ला गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण करते हुए
    गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण: डीएम अनुपम शुक्ला ने बिजली विभाग में पकड़ीं कमियां, ट्रांसफॉर्मर मरम्मत तेज करने के निर्देश
    August 12, 2026
    गाय से टकराने के बाद डॉक्टर की कार पर हमला
    बदायूं में डॉक्टर की कार से गाय टकराई, फिर भीड़ ने की मारपीट; वायरल वीडियो के बाद 4 लोग हिरासत में
    August 12, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading:  स्व० कलिका प्रसाद सिंह चैंपियन कप टूर्नामेंट के फाइनल मैच में रेस्ट ऑफ़ गाजीपुर 3 विकेट से विजयी
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर >  स्व० कलिका प्रसाद सिंह चैंपियन कप टूर्नामेंट के फाइनल मैच में रेस्ट ऑफ़ गाजीपुर 3 विकेट से विजयी
IMG 20250214 WA0276
गाजीपुर

 स्व० कलिका प्रसाद सिंह चैंपियन कप टूर्नामेंट के फाइनल मैच में रेस्ट ऑफ़ गाजीपुर 3 विकेट से विजयी

Sonu sharma
Last updated: February 15, 2025 2:02 pm
Sonu sharma
Published: February 15, 2025
Share
SHARE
screenshot 20250215 140201 gallery2243399646126042994
 स्व० कलिका प्रसाद सिंह चैंपियन कप टूर्नामेंट के फाइनल मैच में रेस्ट ऑफ़ गाजीपुर 3 विकेट से विजयी 14
img 20250214 wa02584299392253731881499

गाजीपुर । डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (सबद्ध – उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) के तत्वाधान में जनपद गाजीपुर के स्थानीय स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पीर नगर, गाजीपुर के जी.डी.सी.ए मैदान पर स्व० कलिका प्रसाद सिंह चैंपियन कप का मैच गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग के विजेता ए.पी.आर.सी. ग्रीन और रेस्ट ऑफ़ गाजीपुर के बीच खेला गया | मैच से पूर्व अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने अंपायर स्मृति राय तथा अभिषेक यादव ने रंजन सिंह के साथ मिलकर पिच का निरिक्षण किया | मैच शुरू होने के पहले आज के मुख्य अतिथि गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन तथा रोटरी क्लब गाजीपुर के सक्रिय सदस्य रो० प्रकाश चन्द्र राय ने खिलाडियों का परिचय प्राप्त किया। आज के मैच में ए.पी.आर.सी. ग्रीन ने टॉस जीतकर को पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया | पहले बल्लेबाजी करते हुए ए.पी.आर.सी. ग्रीन की टीम मैच के 27वें ओवर के दूसरी गेंद पर 118 रनों का स्कोर खड़ा कर पायी | ए.पी.आर.सी. ग्रीन  के तरफ से कप्तान दिव्यांश कुशवाहा ने 39 गेंद पर 26 रन तथा अजीत यादव ने 15 रन बनाया। रेस्ट ऑफ़ गाजीपुर के संजीव शर्मा तथा मो० अम्मार ने सर्वाधिक 03-03 विकेट ब्रिजेश बिन्द ने 2 एवं सचिन तथा पवन राय ने 1-1 विकेट लिया 119 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए रेस्ट ऑफ़ गाजीपुर की टीम ने मनीष यादव के नाबाद 44 तथा अश्वनी राय 31 रनों की बदौलत मैच के 19वें ओवर की पहली गेंद पर ही सात विकेट गेंद पर 120 बनाकर मैच अपने नाम कर लिया | ए.पी.आर.सी. ग्रीन के तरफ से तौफीक अली ने सर्वाधिक 4 विकेट तथा रोहित कुशवाहा, जय और यश यादव ने 1-1 विकेट लिया | आज के मैच में स्मृति राय और अभिषेक यादव ने अंपायर तथा शिखर, आर्य और प्रीतम ने स्कोरर की भूमिका निभाई | मैच के अंत में में संजय राय के हाथों बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए संजीव शर्मा को मैन ऑफ़ द मैच, वैभव सिंह के हाथों उपविजेता टीम के कप्तान को तथा जी.डी.सी.ए. के संरक्षक व यू.पी.सी.ए. अपैक्स कौंसिल सदस्य संजीव कुमार सिंह व जी.डी.सी.ए. अध्यक्ष शाश्वत सिंह के हाथों विजेता टीम के कप्तान पवन राय को ट्राफी प्रदान की गयी। मैच के अंत में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अपैक्स कौंसिल सदस्य व गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक संजीव कुमार सिंह ने बताया कि स्व० कलिका प्रसाद सिंह ने वर्ष 1981 में स्व० कैप० रामरूप सिंह स्मृति ट्राफी चैंपियनशिप की शुरुआत एशिया के सबसे बड़े गाँव गहमर से शुरू किया था जो कि अगले ही वर्ष गाँव से निकलकर जिला स्तर पर कराया जाने लगा | 2-3 वर्ष के बाद राज्य स्तरीय टूर्नामेंट कराया जाने लगा जो की लगातार ७ वर्षों तक चला | स्व० कैप० रामरूप सिंह स्मृति राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में राहुल सप्रू, शशि खंडेकर जैसे नामचीन खिलाडियों ने प्रतिभाग किया जिन्होंने बाद में रणजी खेला और और वर्तमान समय में चयनकर्ता आदि पदों पर आसीन है | उन्होंने हाल ही में सम्पन्न हुए गाजीपुर क्रिकेट लीग के सफल आयोजन के लिए गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह, सी.पी.सी. के अध्यक्ष वैभव सिंह सहित रंजन सिंह, शहंशाह खान, संतोष पाठक व उनकी पूरी टीम की भूरी-भूरी प्रशंसा करते को बधाई दिया, जिन्होंने लगातार अथक प्रयास से शृंखला के 52 मैच कराया। गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि स्व० कलिका प्रसाद सिंह के क्रिकेट के प्रति लगाव व् समर्पण भाव के याद में इस वर्ष पहली बार यह मैच कराया गया | उन्होंने बताया कि स्व० कलिका प्रसाद सिंह के स्मृति में प्रतिवर्ष यह मैच कराया जायेगा |  इस अवसर पर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अपैक्स कौंसिल सदस्य व गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक संजीव कुमार सिंह, गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह, सी.पी.सी. अध्यक्ष वैभव सिंह के अतिरिक्त मो० आरिफ, संजय राय, समीर राय, संतोष पाठक, शहंशाह खान, ज्ञानशील त्रिपाठी, एन.वाई सुहासिनीं के सिनेमा प्रबन्धक लवकुश शुक्ला, मो० सकिल सहित बड़ी संख्या में खिलाडी व प्रशंसक उपस्थित थे।

advertisement
गाजीपुर के शिक्षकों के नवाचार को मिलेगा राज्य स्तर पर मंच, ‘उद्गम’ पोर्टल पर अपलोड होंगे बेस्ट प्रैक्टिसेज
राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दूसरा स्थान पाने वाले बापू इंटर कॉलेज सादात के छात्र आदित्य यादव का हुआ सम्मान
गाजीपुर में पत्रकारिता का महाकुंभ, उपेंद्र राय समेत कई हस्तियों का हुआ सम्मान
हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालयों एवं ग्राम पंचायतों में तिरंगा राखी एवं कला प्रतियोगिताएं…
अखिल भारतीय अटल बिहारी वाजपेयी पुरस्कार से सम्मानित हुए डॉ. विजयानन्द
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
IMG 20250921 WA0275
गाजीपुर

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया श्री सर्वेश्वरी समूह का 65 वां स्थापना दिवस

Sonu sharma
Sonu sharma
September 21, 2025
पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा को सुरेश चंद्र श्रीवास्तव ने दी शुभकामनाएं
दिवंगत शशि सिंह की अधूरी सेवा को भाई अजीत सिंह ने किया पूरा, 500 जरूरतमंदों को बांटे कंबल
प्रबुद्ध जन सम्मेलन में एक पैलेस में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे संसद चंद्रशेखर रावण
गहमर में वर्चस्व की लड़ाई बनी खूनी संघर्ष, दो युवकों की हत्या, एक लापता
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?