By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    गाजीपुर गोचर भूमि से अवैध मजार हटाई गई
    गाजीपुर: कोर्ट के आदेश के बाद गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाया, प्रशासन ने कराई कार्रवाई
    August 30, 2026
    कस्तूरबा विद्यालय भोजन गुणवत्ता जांचते अधिकारी
    अधिकारियों ने छात्राओं के साथ किया भोजन, कस्तूरबा विद्यालयों में परखी भोजन की गुणवत्ता
    August 19, 2026
    गहमर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी
    गहमर कामाख्या मंदिर में महिलाओं से अभद्रता, पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार
    August 13, 2026
    DM अनुपम शुक्ला गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण करते हुए
    गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण: डीएम अनुपम शुक्ला ने बिजली विभाग में पकड़ीं कमियां, ट्रांसफॉर्मर मरम्मत तेज करने के निर्देश
    August 12, 2026
    गाय से टकराने के बाद डॉक्टर की कार पर हमला
    बदायूं में डॉक्टर की कार से गाय टकराई, फिर भीड़ ने की मारपीट; वायरल वीडियो के बाद 4 लोग हिरासत में
    August 12, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: गाजीपुर में पत्रकारिता का महाकुंभ, उपेंद्र राय समेत कई हस्तियों का हुआ सम्मान
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > गाजीपुर में पत्रकारिता का महाकुंभ, उपेंद्र राय समेत कई हस्तियों का हुआ सम्मान
Screenshot 2026 05 30 19 49 03 409 com.miui .gallery
गाजीपुर

गाजीपुर में पत्रकारिता का महाकुंभ, उपेंद्र राय समेत कई हस्तियों का हुआ सम्मान

Sonu sharma
Last updated: May 30, 2026 7:53 pm
Sonu sharma
Published: May 30, 2026
Share
SHARE

गाजीपुर। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर गाजीपुर प्रेस क्‍लब के तत्‍वावधान में शनिवार को शहर के होटल द ग्रेंड पैलेस में पत्रकारिता शिखर सम्‍मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में देश के प्रसिद्ध पत्रकार भारत एक्‍सप्रेस न्‍यूज नेटवर्क के सीएमडी एवं एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय के पत्रकारिता शिखर सम्‍मान से सम्‍मानित किया गया। समारोह में भाजपा एमएलसी विशाल सिंह चंचल मुख्‍य अतिथि के रूप में मौजूद रहें जबकि समारोह में विशिष्‍ट अतिथि के रूप में सपा के जिलाध्‍यक्ष गोपाल जी यादव, बसपा के जिलाध्‍यक्ष रमेश कुशवाहा, कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता रविकांत राय एवं सदर ब्‍लाक प्रमुख के प्रतिनिधि राजदेव ने शिरकत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्‍य अतिथि एमएलसी विशाल सिंह चंचल और ख्‍यातिलब्‍ध पत्रकार उपेंद्र राय ने मां सरस्‍वती के चित्र पर माल्‍यार्पण एंव दीप प्रज्‍जवलन से किया। जिसके बाद गाजीपुर प्रेस क्‍लब के पदाधिका‍रियो ने मुख्‍य अतिथि विशाल सिंह चंचल, देश के मशहूर पत्रकार उपेंद्र राय समेत सभी विशिष्‍ट अतिथियो को पुष्‍प गुच्‍छ प्रदान कर माल्‍यार्पण कर स्‍वागत एवं अभिनंदन किया। जिसके बाद प्रेस क्‍लब के संरक्षक मनीष मिश्रा ने संस्‍था के तीन वर्षो के कार्यकाल की उपलब्धियो एवं आगामी कार्यक्रमो के बारे में जानकारी दी। समारोह के दौरान एमएलसी विशाल सिंह चंचल और प्रेस क्‍लब के संरक्षक आशीष कुमार सिंह व मनीष मिश्रा एवं अध्‍यक्ष शिवकुमार ने देश के नामचीन पत्रकार उपेंद्र राय को प्रेस क्‍लब की ओर से पत्रकार शिखर सम्‍मान और स्‍मृति चिन्‍ह प्रदान कर सम्‍मानित किया। इसी दौरान प्रेस क्‍लब के पदाधिकारियो ने मुख्‍य अतिथि विशाल सिंह चंचल समेत सभी विशिष्‍ट अतिथियो को स्‍मृति चिन्‍ह एवं अंगवस्‍त्र प्रदान कर सम्‍मानित किया। समारोह के अगले चरण में देश के वरिष्‍ठ पत्रकार उपेंद्र राय और मुख्‍य अतिथि विशाल सिंह चंचल ने गाजीपुर प्रेस क्‍लब की ओर से जिले के दिवंगत पत्रकार सिद्धांत तिवारी, राजीव सिंह, विजय कुमार, शिवलोचन राजभर एवं सत्‍येंद्र शुक्‍ला के परिजनो को स्‍मृति चिन्‍ह अंगवस्‍त्र एवं उपहार प्रदान कर सम्‍मानित किया। इस दौरान मुख्‍य अतिथि एवं विशिष्‍ट अतिथियो ने गाजीपुर प्रेस क्‍लब के संरक्षक आशीष कुमार सिंह को स्‍मृति चिन्‍ह एवं अंगवस्‍त्र देकर सम्‍मानित किया। समारोह के दौरान गाजीपुर प्रेस क्‍लब की ओर से मुख्‍य अतिथि विशाल सिंह चंचल एवं विशिष्‍ट अति‍थियो ने संस्‍था के सभी सदस्‍यो को टी-शर्ट प्रदान कर सम्‍मानित किया। समारोह को पत्रकारिता शिखर सम्‍मान से सम्‍मानित उपेंद्र राय, मुख्‍य अतिथि भाजपा एमएलसी विशाल सिंह चंचल, विशिष्‍ट अतिथि सपा जिलाध्‍यक्ष गोपाल यादव, बसपा जिलाध्‍यक्ष रमेश कुशवाहा, कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता रविकांत राय, सदर ब्‍लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजदेव ने संबोधित करते हुए गाजीपुर प्रेस क्‍लब के कार्यो एवं कार्यक्रमो की सराहना करते हुए संस्‍था की मजबूती के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान इन वक्‍ताओ ने कहा कि अपने अल्‍पकार्य के कार्यकाल में ही गाजीपुर प्रेस क्‍लब ने जिले के पत्रकारो के हितो की रक्षा के लिए कई सार्थक कदम उठायें है और संस्‍था ने अपने कार्यक्रमो के जरिए पत्रकारो के हितो के संदर्भ में मिसाल कायम की है। समारोह को जिले के वरिष्‍ठ पत्रकार अविनाश प्रधान, रविंद्र श्रीवास्‍तव, अशोक मौर्या, सुभेंदु सिंह, शिवम पांडेय, मासूम सिद्दीकी, धमेंद्र मिश्रा, दरोगा पांडेय आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का प्रेस क्‍लब के महासचिव कृपा कृष्‍ण केके ने संचालन किया। समारोह के दौरान सभी आगंतुको के लिए जलपान एवं भोजन की व्‍यवस्‍था दी गयी थी, समारोह में प्रेस क्‍लब के उपाध्‍यक्ष मनीष सिंह, कोषाध्‍यक्ष संजय कुशवाहा, सचिव विनीत दुबे, कार्यकारितणी सदस्‍य राजू उपाध्‍याय, करूणेंद्र कुमार राय, संजीव कुमार, अंजनी तिवारी एवं सदस्‍य यशवंत राय, पवन मिश्रा, आदर्श सिंह, अरूण यादव, संदीप शर्मा,(सोनू )नितिन भारद्वाज, रजत कुमार, ओमप्रकाश, हसीन अंसारी, शिवप्रताप तिवारी, रतन कुमार, वेदप्रकाश वेदु, मोतीलाल, दयाशंकर राय, रमेश सोनी आदि का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में प्रेस क्‍लब के अध्‍यक्ष शिवकुमार ने सभी के प्रति आभार व्‍यक्‍त करते हुए संस्‍था के सदस्‍यो को शुभकामनाएं दी ।

advertisement
IMG 20260530 WA0023
गाजीपुर में पत्रकारिता का महाकुंभ, उपेंद्र राय समेत कई हस्तियों का हुआ सम्मान 13

advertisement
गाज़ीपुर में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की टक्कर में 3 युवकों की मौत, 3 घायल
गाजीपुर राष्ट्रीय लोक अदालत में 71 मुकदमों का निस्तारण, 11 बिछड़े दंपती फिर साथ आए
गाजीपुर में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, 12 वर्षों की उपलब्धियों का हो रहा प्रदर्शन
गाजीपुर में NBW वारंटी पर पुलिस का एक्शन, चर्चिल भारती गिरफ्तार
कासिमाबाद सीएचसी में शुरू हुई सिजेरियन डिलीवरी की सुविधा, दो दिन में दो सफल ऑपरेशन
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
1003122156
गाजीपुर

कासिमाबाद सीएचसी में शुरू हुई सिजेरियन डिलीवरी की सुविधा, दो दिन में दो सफल ऑपरेशन

Avinash
Avinash
September 16, 2026
नंदिनी ने चार और अनीश ने दोहरा खिताब किया अपने नाम
जनता दर्शन में डीएम अनुपम शुक्ला ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
डीएम आवास के पास सूने घर में चोरी, पिता के निधन पर गए परिवार को चोरों ने बनाया निशाना
गाजीपुर: आमने-सामने बाइक भिड़ंत, दो युवकों की मौत, एक गंभीर
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?