By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    ChatGPT Image Jul 19 2026 12 14 32 PM
    जम्मू में पुंछ और किश्तवाड़ में बादल फटे:8 मौतें, 250 गाड़ियां बहीं
    July 19, 2026
    मोहम्मदाबाद में अतिक्रमण हटाते नगर पालिका और पुलिस की संयुक्त टीम
    अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, नगर पालिका और पुलिस का संयुक्त अभियान
    July 4, 2026
    सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो, जिसमें महिलाओं और पुरुषों के बीच विवाद को लेकर चर्चा हो रही है।
    बहस के बाद महिलाओं ने खुद फाड़े कपड़े? “Viral Video” ने सोशल मीडिया पर मचा दिया बवाल
    June 23, 2026
    राजभर और सपा के बीच तेज हुई सियासी जंग।
    राजभर का बड़ा दावा या सपा की नई चाल? 2027 से पहले तेज हुई सियासी हलचल
    June 23, 2026
    भांवरकोल के बाठा गांव के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव
    घर से निकले युवक की अगले दिन मिली लाश, बाठा गांव के पास शव मिलने से मचा हड़कंप
    June 20, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: गाज़ीपुर में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की टक्कर में 3 युवकों की मौत, 3 घायल
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > उत्तर प्रदेश > गाज़ीपुर में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की टक्कर में 3 युवकों की मौत, 3 घायल
IMG 20260417 WA0012
उत्तर प्रदेशHomeगाजीपुर

गाज़ीपुर में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की टक्कर में 3 युवकों की मौत, 3 घायल

Sonu sharma
Last updated: April 17, 2026 1:16 pm
Sonu sharma
Published: April 17, 2026
Share
SHARE

गाज़ीपुर। सादात थाना क्षेत्र के टांड़ा गांव के पास दो बाइकों की टक्कर में मुबारकपुर हरतरा निवासी शनि कुमार, दीपक यादव और आसपुर खुमिया निवासी विजय उर्फ रोलू राजभर की मौत हो गई, जबकि तीन युवक घायल हो गए। घायलों में शुभम कुमार को गंभीरावस्था में वाराणसी ट्रामा सेंटर में इलाज हेतु भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात करीब 11 बजे एक ही बाइक पर सवार होकर मुबारकपुर हरतरा गांव निवासी 17 वर्षीय शनि कुमार, 17 वर्षीय दीपक यादव और 16 वर्षीय शुभम कुमार शादियाबाद जा रहे थे। तीनों युवक शादियाबाद स्थित एक मजार पर लगे उर्स मेला देखने जा रहे थे। इसी दरम्यान सामने से इसी उर्स मेला से बहरियाबाद थाना क्षेत्र के ही आसपुर खुमिया निवासी 18 वर्षीय विजय उर्फ रोलू राजभर और 22 वर्षीय अखिलेश राजभर तथा अजीत राजभर एक ही बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। इसी दरम्यान टांड़ा चट्टी पर दोनों बाइकों की आमने सामने जबरदस्त भिड़ंत होने से यह हादसा हुआ। दोनों मोटरसाइकिल का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। सूचना पर सादात थानाध्यक्ष पन्ने लाल यादव और बहरियाबाद थानाध्यक्ष बृजेश कुमार पुलिसफोर्स के साथ देर रात घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शनि, विजय और दीपक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुबारकपुर हरतरा निवासी मृतक शनि कुमार के पिता चन्द्रशेखर राम खेती किसानी करके किसी तरह परिवार का भरण पोषण करते हैं। मृतक 12 वीं कक्षा में पढ़ता था, जबकि उसका छोटा भाई समर सातवीं में पढ़ता है। पिता चंद्रशेखर राम और माता रेनू देवी का रो रोकर बुरा हाल रहा।सड़क हादसे में शनि के साथ जान गंवाने वाले दीपक यादव के पिता हजारी यादव वाराणसी में ड्राइवर हैं। चार भाई और एक बहन में दीपक दूसरे नम्बर पर था। बड़े भाई पंकज, बहन माधुरी, भाई किशन, गोपाल, माता राधिका देवी का रो रोकर बुरा हाल रहा। वहीं दूसरी बाइक सवार विजय उर्फ रोलू राजभर के पिता लालचंद्र राजभर के चार पुत्रों में विजय सबसे छोटा था। बड़ा भाई राजकुमार, शिवकुमार, अजय, माता निर्मला देवी का रो रोकर बुरा हाल रहा। उसके साथ घायल गांव के ही युवक अखिलेश राजभर और अजीत को हल्की चोट लगी। सादात सड़क हादसे में गम्भीर रूप से घायल युवक शुभम कुमार का वाराणसी के ट्रामा सेंटर में उपचार चल रहा है। उसकी हालत नाजुक बताई जाती है। शुभम के पिता मनोज कुमार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। शुभम इंटरमीडिएट में पढ़ता है। उसकी बहन किंजल और छोटा भाई शिवम है।

advertisement
IMG 20260417 WA0014
गाज़ीपुर में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की टक्कर में 3 युवकों की मौत, 3 घायल 15
IMG 20260417 WA0012
गाज़ीपुर में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की टक्कर में 3 युवकों की मौत, 3 घायल 16
IMG 20260417 WA0015
गाज़ीपुर में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की टक्कर में 3 युवकों की मौत, 3 घायल 17

advertisement
गाजीपुर के सबसे अधिक रक्तदान करने वाले रक्तदाता शीर्ष दीप शर्मा
पूर्वांचल में पहली बार आयोजित होगा यूनियन का प्रांतीय अधिवेशन, 15 एजेंडों पर होगी चर्चा
संदिग्ध परिस्थितियों मे विवाहिता की मौत,पिता ने लगाया दामाद पर दहेज उत्पीड़न का आरोप
समर्पण संस्था शास्त्री नगर के तत्वाधान में निकाला गया तिरंगा यात्रा
गाजीपुर के लाल सतत्य आनंद को मिला ‘लिटिगेशन लॉयर ऑफ द ईयर’ सम्मान
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
IMG 20250505 WA0352
गाजीपुर

संदिग्ध परिस्थितियों मे विवाहिता की मौत,पिता ने लगाया दामाद पर दहेज उत्पीड़न का आरोप

Sonu sharma
Sonu sharma
May 5, 2025
पी.जी. कॉलेज गाजीपुर में छात्रों लिए 16 सितंबर को लगेगा विशेष कैंप
तेज गति पिकअप की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत
मंदिर तोड़फोड़ के विरोध में निकला सपा काफिला रोका गया, सांसद बोले– ‘न आतंकवादी हैं, न डरने वाले’
पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को दी गई श्रद्धांजलि
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?