गाजीपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अवगत कराया है कि राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (SCERT), उत्तर प्रदेश, लखनऊ के पत्र के क्रम में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों के नवाचारों, सफल शैक्षणिक प्रयोगों एवं उत्कृष्ट शिक्षण विधियों (बेस्ट प्रैक्टिसेज) को राज्य स्तर पर प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘उद्गम’ (UDGAM) पोर्टल का संचालन किया जा रहा है। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, गाजीपुर ने जनपद के समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों (BEOs), अकादमिक रिसोर्स पर्सन (ARPs) एवं प्रधानाध्यापकों/शिक्षकों को निर्देशित किया है कि वे ‘उद्गम’ पोर्टल का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें तथा जनपद के अधिक से अधिक शिक्षकों की सहभागिता दर्ज कराएं। प्रेस नोट के मुख्य बिंदु: उद्गम पोर्टल का उद्देश्य: परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों द्वारा कक्षा-कक्ष में किए जा रहे नवाचारों, शिक्षण अधिगम सामग्री (TLM), अभिनव प्रयोगों और बेस्ट प्रैक्टिसेज का राइट- अप निर्धारित प्रारूप पर पोर्टल पर अपलोड कर राज्य स्तर पर पहचान दिलाना।अधिकारियों को निर्देश: समस्त खंड शिक्षा अधिकारी एवं एआरपी अपनी-अपनी तहसीलों/ब्लाकों के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को पोर्टल पर पंजीकरण कराने और अपने नवाचार अपलोड करने हेतु प्रेरित व मार्गदर्शित करेंगे। राज्य स्तरीय कार्यशाला: SCERT, लखनऊ द्वारा उद्गम पोर्टल के सुचारू संचालन व मार्गदर्शन हेतु 09 सितंबर 2026 को प्रातः 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें नामांकित नोडल प्रवक्ता प्रतिभाग करेंगे। “उद्गम पोर्टल शिक्षकों की रचनात्मकता और जमीनी नवाचारों को मंच प्रदान करने की एक सराहनीय पहल है। जनपद गाजीपुर के सभी शिक्षक अपने विद्यालयों में किए जा रहे अभिनव प्रयासों को इस पोर्टल पर अनिवार्य रूप से साझा करें, जिससे जनपद का शैक्षणिक स्तर और नवाचार राज्य पटल पर अग्रणी रूप में सामने आ सके।



