By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    इनामी आरोपी कमलेश चौधरी ढेर
    गाजीपुर में विनीत राय हत्याकांड का एक लाख का इनामी आरोपी कमलेश चौधरी ढेर
    June 4, 2026
    राज्यसभा सांसद के पति पर कटरा गैंग को संरक्षण देने का आरोप
    विनीत राय हत्याकांड: राज्यसभा सांसद के पति पर कटरा गैंग को संरक्षण देने का आरोप
    June 3, 2026
    af
    रेलवे बैठक में सांसद अफजाल अंसारी ने उठाए गाजीपुर के बड़े मुद्दे
    June 3, 2026
    वृद्धा पेंशन आवेदकों
    वृद्धा पेंशन आवेदकों को बड़ा झटका, अब आधार कार्ड नहीं बनेगा जन्मतिथि का प्रमाण
    May 29, 2026
    Pension Scams Using Fake PPOs
    फर्जी पीपीओ से पेंशन घोटाले का मामला, 13 शिक्षकों पर मुकदमा दर्ज
    May 28, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: कर्मचारी हितों के लिए समर्पित रहे डीएन सिंह
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > कर्मचारी हितों के लिए समर्पित रहे डीएन सिंह
गाजीपुर

कर्मचारी हितों के लिए समर्पित रहे डीएन सिंह

Sonu sharma
Last updated: January 2, 2025 12:54 pm
Sonu sharma
Published: January 2, 2025
Share
SHARE
img 20250102 wa01963191957166375846655
कर्मचारी हितों के लिए समर्पित रहे डीएन सिंह 12

गाजीपुर । श्रमिक उत्थान समिति की ओर से राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश संगठन मंत्री व जिलाध्यक्ष रहे कर्मचारी नेता डीएन सिंह की 62वीं जयंती बुधवार को फुल्लनपुर स्थित आवास पर मनाई गई। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें कर्मठ एवं जुझारू नेता बताया। राज्य कर्मचारियों के लिए वे हमेशा प्रेरणास्रोत रहेंगे। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि डीएन सिंह कर्मचारियों के हित की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहे। उन्होंने अपने वसूलों और सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। डीएन सिंह ऐसे महान व्यक्तित्व थे, जो सीमित साधनों में भी महत्वपूर्ण लक्ष्य को प्राप्त करने में सक्षम थे। उन्होंने आजीवन सामाजिक मूल्यों का पालन करते हुए कर्मचारी हितों के लिए आदर्श मानदंडों और ईमानदारी को प्राथमिकता दी। वह युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत व अनुकरणीय हैं। यह कहना है पूर्व सहायक अभियंता और वरिष्ठ नागरिक अरविन्द नाथ राय का। जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रादेशिक मंत्री चौधरी दिनेश चंद्र राय ने कहा कि डीएन सिंह की ओर से स्थापित आदर्श मानदंडों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष हरि किशोर तिवारी ने अपने संदेश में कहा कि बहुत ही कर्मठ, ईमानदार ,लगनशील और प्रिय तथा सबको साथ लेकर चलने वाले नेता स्व. डीएन सिंह थे। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद परिवार सदैव याद करता रहेगा। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आज भले हम लोगों के बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी उपलब्धियां व उनका संघर्ष संगठन के प्रति आज भी जीवंत है। राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष बालेन्द्र त्रिपाठी ने डीएन सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए भी उन्होंने कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने उनको याद करते हुए कहा कि वह कर्मचारियों के लिए किसी भी हद तक जाकर सम्मान के लिए लड़ाई लड़ने को तैयार रहते थे। उन्होंने अपने जीवन काल में निरंतर निस्वार्थ भाव से कमजोर वर्ग की मदद की है जिसका परिणाम है कि मजदूर, कर्मचारी आज भी उन्हें अपने रूह में बसाए हुए है, उनका सौम्यतऻ एवं सभी को एक समान देखने का नजरीया उन्हें दूसरो से अलग बनाता था।समिति के मंत्री राजीव कुमार सिंह ने कहा कि पिता स्व. डीएन सिंह आज भी कर्मचारियों और मजदूरों के दिल में बसते है, उनका जीवन मजदूरों एवं कमजोर वर्ग के कल्याण को समर्पित रहा है। वही परिवारजनों द्वारा असहाय व्यक्तियों को भोजन वितरित किया गया। इस मौके पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कार्यकारी मंत्री आलोक राय, शिक्षणेत्तर संघ के जिलामंत्री राकेश कुमार पाण्डेय, श्रीनिवास चौबे, रमाकांत, गोस्वामी प्रसाद, रंजन चौबे, राजवीर सिंह, आशुतोष कुमार पाण्डेय, विष्णुदेव यादव, रविन्द्र नाथ तिवारी, गायत्री सिंह, रिया सिंह, रिंकू सिंह, धीरेन्द्र राय, सतेन्द्र कुमार गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

advertisement
ड्राफ्ट वोटर लिस्ट की जमीनी हकीकत परखी, डीएम ने बूथों पर जाकर लिया सीधा फील्ड फीडबैक
अंबेडकर प्रतिमा को अराजक तत्वों ने किया क्षतिग्रस्त, ग्रामीण एकत्रित हो कर प्रशासन के खिलाफ किये नारेबाजी
गाजीपुर: मुफ्त जांच व दवा वितरण से ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत
अहंकार और ईर्ष्या ईश्वर प्राप्ति एवं सुख शांति एवं समृद्धि में सबसे बड़ी बाधा – जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अनंतानंद सरस्वती जी
गाजीपुर में छात्रनेताओं ने मृत सियाराम उपाध्याय के लिए आयोजित की श्रद्धांजलि सभा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
IMG 20260521 WA0012
गाजीपुर

गाजीपुर में रोजगार सृजन को लेकर जिलाधिकारी की बड़ी बैठक

Sonu sharma
Sonu sharma
May 21, 2026
गाजीपुर में “वृंदा ऑप्टिकल” का भव्य शुभारंभ, लोगों को मिलेंगी आधुनिक नेत्र सुविधाएं
10 अक्टूबर से 25 अक्टूबर के बीच मिलेगा निःशुल्क खाद्यान्न वितरण
बिहार बदलाव मांग रहा है,बिहार खुशहाली तरक्की के रास्ते पर जाना चाहता है – अखिलेश यादव
पति पर अवैध संबंध और मारपीट का आरोप, विवाहिता ने थाने में दर्ज कराई FIR
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?