By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    ChatGPT Image Jul 19 2026 12 14 32 PM
    जम्मू में पुंछ और किश्तवाड़ में बादल फटे:8 मौतें, 250 गाड़ियां बहीं
    July 19, 2026
    मोहम्मदाबाद में अतिक्रमण हटाते नगर पालिका और पुलिस की संयुक्त टीम
    अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, नगर पालिका और पुलिस का संयुक्त अभियान
    July 4, 2026
    सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो, जिसमें महिलाओं और पुरुषों के बीच विवाद को लेकर चर्चा हो रही है।
    बहस के बाद महिलाओं ने खुद फाड़े कपड़े? “Viral Video” ने सोशल मीडिया पर मचा दिया बवाल
    June 23, 2026
    राजभर और सपा के बीच तेज हुई सियासी जंग।
    राजभर का बड़ा दावा या सपा की नई चाल? 2027 से पहले तेज हुई सियासी हलचल
    June 23, 2026
    भांवरकोल के बाठा गांव के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव
    घर से निकले युवक की अगले दिन मिली लाश, बाठा गांव के पास शव मिलने से मचा हड़कंप
    June 20, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: गाजीपुर: ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर साइकिल सवार मजदूर की मौत, बेटी की शादी से पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > गाजीपुर: ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर साइकिल सवार मजदूर की मौत, बेटी की शादी से पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
images 5
गाजीपुर

गाजीपुर: ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर साइकिल सवार मजदूर की मौत, बेटी की शादी से पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Avinash
Last updated: February 7, 2026 7:56 pm
Avinash
Published: February 7, 2026
Share
SHARE

गाजीपुर। रेवतीपुर थाना क्षेत्र के उतरौली चट्टी के पास ताड़ीघाट–बारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर साइकिल सवार मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर करीब दो घंटे तक मार्ग जाम कर दिया।

Contents
  • मुआवजे की मांग को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग जाम
  • सीओ के समझाने पर खुला जाम
  • पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
advertisement

उतरौली गांव निवासी रामकृत राजभर (50) ईंट-भट्ठे पर मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। शनिवार सुबह वह रोज की तरह काम करके साइकिल से घर लौट रहे थे। सुबह करीब 11 बजे उतरौली चट्टी पर त्रिलोकपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही रामकृत सड़क पर गिर पड़े और ट्रैक्टर-ट्रॉली का अगला पहिया उनके सिर को कुचलते हुए निकल गया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

advertisement

आसपास मौजूद लोगों के शोर मचाने पर चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मृतक की करीब 13 दिन बाद छोटी बेटी की शादी होनी थी। अचानक हुई इस दुर्घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और परिजनों में कोहराम मच गया।

advertisement

मुआवजे की मांग को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग जाम

हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने सुबह करीब 11 बजे ताड़ीघाट–बारा राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया। ग्रामीण मृतक के परिजनों को मुआवजा, ट्रैक्टर चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई और जिलाधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन ग्रामीण मानने को तैयार नहीं हुए।

सीओ के समझाने पर खुला जाम

बाद में जमानिया क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। दोपहर करीब एक बजे जाम समाप्त हुआ। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

प्रभारी निरीक्षक राजू दिवाकर ने बताया कि मृतक के पुत्र हनुमान राजभर की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। फरार चालक की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

माफिया मुख्तार के करीबी रेयाज अंसारी के सहयोगी परवेज जमाल की 24 करोड़ की संपत्ति कुर्क, D-131 गैंग पर बड़ी कार्रवाई
जामिया बहरुल उलूम बहरियाबाद में धूमधाम से मना 76वां गणतंत्र दिवस
भौगोलिक अध्ययन के तरीकों में आए बदलाव समय की मांग
समर्पण संस्था शास्त्री नगर गाजीपुर द्वारा के राष्ट्रगीत वंदे मातरम गीत का 150 वा हुआ सेलिब्रेशन
दुल्लहपुर थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना, 5 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोप
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
Screenshot 20250129 162713 Chrome
गाजीपुर

गाजीपुर के डॉ.अरुण नयन का मेडिकल में पोस्ट ग्रेजुएट के लिए हुआ चयन

Sonu sharma
Sonu sharma
January 29, 2025
रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सब इंस्पेक्टर लल्लन यादव पर एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई
आकाशीय बिजली से युवक मौत
विश्व मधुमेह दिवस पर राजकीय गाजीपुर होमियोपैथिक मेडिकल कॉलेज में भव्य कार्यशाला का हुआ आयोजन
पी.जी. कॉलेज गाजीपुर में छात्रों लिए 16 सितंबर को लगेगा विशेष कैंप
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?