गाजीपुर। बहरियाबाद पुलिस और साइबर सेल ने अभियान चलाकर अलग-अलग स्थानों से गुम हुए 22 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। रविवार शाम करीब 4 बजे पुलिस ने बरामद मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई।थानाध्यक्ष वासुदेव प्रसाद ने बताया कि गुम हुए मोबाइलों की तलाश के लिए साइबर सेल की मदद से लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में विभिन्न स्थानों से कुल 22 मोबाइल फोन बरामद किए गए। जांच के बाद मोबाइलों की पहचान कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया गया। बरामद मोबाइलों में गाजीपुर के साथ-साथ पड़ोसी जनपद जौनपुर के लोगों के फोन भी शामिल हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि तकनीकी माध्यमों से उसकी तलाश कर बरामदगी का प्रयास किया जा सके।



