गाजीपर। राइफल क्लब मे गाजीपुर में छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्रवृत्ति प्रेषण के प्रथम चरण में पूर्वदशम/दशमोत्तर योजनान्तर्गत सामान्य वर्ग केे 261, अनुसूचित जाति के 198, अन्य पिछड़ा वर्ग के 8161 व अल्प संख्यक वर्ग के 853 कुल 10073 समस्त को के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति निदेशालय द्वारा सीधे छात्रों के खाते में प्रेषित की गई। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह “चंचल” के प्रतिनिधि डा० पी० के पाठक परियोजना निदेशक डी.आर डी ए- महेन्द्र प्रताप यादव, सह जिला विद्यालय निरीक्षक अरविन्द कुमार, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी गिरिजा शंकर सरोज, जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी सच्चिदानन्द तिवारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार सोनी, व अन्य उपस्थित रहे।



