By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    ChatGPT Image Jul 19 2026 12 14 32 PM
    जम्मू में पुंछ और किश्तवाड़ में बादल फटे:8 मौतें, 250 गाड़ियां बहीं
    July 19, 2026
    मोहम्मदाबाद में अतिक्रमण हटाते नगर पालिका और पुलिस की संयुक्त टीम
    अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, नगर पालिका और पुलिस का संयुक्त अभियान
    July 4, 2026
    सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो, जिसमें महिलाओं और पुरुषों के बीच विवाद को लेकर चर्चा हो रही है।
    बहस के बाद महिलाओं ने खुद फाड़े कपड़े? “Viral Video” ने सोशल मीडिया पर मचा दिया बवाल
    June 23, 2026
    राजभर और सपा के बीच तेज हुई सियासी जंग।
    राजभर का बड़ा दावा या सपा की नई चाल? 2027 से पहले तेज हुई सियासी हलचल
    June 23, 2026
    भांवरकोल के बाठा गांव के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव
    घर से निकले युवक की अगले दिन मिली लाश, बाठा गांव के पास शव मिलने से मचा हड़कंप
    June 20, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: सपा सांसद अफजाल अंसारी ने जताया जान का खतरा, पीएम मोदी व लोकसभा स्पीकर से मांगी सुरक्षा
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > सपा सांसद अफजाल अंसारी ने जताया जान का खतरा, पीएम मोदी व लोकसभा स्पीकर से मांगी सुरक्षा
IMG 20251117 WA0271 2
गाजीपुर

सपा सांसद अफजाल अंसारी ने जताया जान का खतरा, पीएम मोदी व लोकसभा स्पीकर से मांगी सुरक्षा

Avinash
Last updated: January 23, 2026 8:11 pm
Avinash
Published: January 23, 2026
Share
SHARE

गाजीपुर। गाजीपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद एवं मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी ने अपनी जान को खतरा बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग की है। सांसद का कहना है कि उन्हें लगातार ऐसे इनपुट मिल रहे हैं, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर आशंका उत्पन्न हो गई है।

advertisement

यह मामला उस समय और तूल पकड़ गया जब गाजीपुर में नेशनल हाईवे पर सांसद के काफिले को रोके जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सांसद दिशा (जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति) की बैठक में शामिल होने के लिए गाजीपुर जा रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर उनका काफिला रोका गया, जहां सीओ सिटी शेखर सिंगर और सदर कोतवाल महेंद्र सिंह मौके पर मौजूद थे।

advertisement

सांसद अफजाल अंसारी ने आरोप लगाया कि बिना किसी औपचारिक प्रक्रिया के हाईवे पर काफिले को रोकना सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या उन्हें जबरन कहीं ले जाने की कोशिश की जा रही थी। वायरल वीडियो में पुलिस अधिकारी यह कहते नजर आ रहे हैं कि उन्होंने सांसद की गाड़ी नहीं रोकी, जबकि सांसद का कहना है कि हाईवे पर रोके जाने से अफरा-तफरी मच गई और आम जनता में तरह-तरह की अफवाहें फैल गईं।

advertisement

वीडियो वायरल, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल:- वीडियो वायरल होने के बाद सांसद ने गाजीपुर पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस के पास पहले से इनपुट मौजूद रहते हैं, तो जिले में पूर्व में हुई घटनाओं की जानकारी समय रहते क्यों नहीं मिल पाती।

सांसद अफजाल अंसारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि उन्हें इनपुट मिल रहा है कि जनपद में उन्हें घेरने और नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा सकती है। उन्होंने कहा, “अगर मेरे ऊपर हमले का इनपुट पुलिस के पास है, तो क्या मेरी हत्या हो जाने के बाद ही पुलिस सक्रिय होगी? यह तानाशाही नहीं चलेगी।”

सांसद ने बताया कि इस पूरे प्रकरण की जानकारी उन्होंने मौखिक रूप से गाजीपुर के एसपी डॉ. ईरज राजा और डीएम अविनाश कुमार को भी दे दी है। फिलहाल एक ओर सांसद सुरक्षा और प्रोटोकॉल उल्लंघन का मुद्दा उठा रहे हैं, वहीं पुलिस अपने स्तर से काफिला न रोके जाने की बात कह रही है। मामला अब जनपद से लेकर लखनऊ और दिल्ली तक चर्चा का विषय बन गया है।

एसएसएस एचिवर्स के विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षाओं में गाड़ा झंडा,पहले ही वर्ष में दर्ज की शानदार सफलता
देश के लिए मरता जीता है कायस्थ समाज – डा. इन्द्रसेन श्रीवास्तव
सीवर पाइप लाइन में भ्रष्टाचार की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन
त्योहारों के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक संपन्न, हिंदुओं के साथ मुस्लिमों में वितरित हुआ संगम का पवित्र जल
गाजीपुर में ग्राम प्रधान पर जानलेवा हमला, कुल्हाड़ी-रॉड से किया लहूलुहान
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
akli op ra
EDITOR'S PICKHomeउत्तर प्रदेशगाजीपुर

पांच घटनाओं का जिक्र कर राजभर ने अखिलेश यादव से मांगा जवाब

Avinash
Avinash
June 3, 2026
बाबा गोरखनाथ गौशाला की स्थिति दयनीय, भिक्षाटन कर पाले जा रहे गौवंश
भीषण आग लगने से 14 दुकाने जलके राख, एसडीम ने पिडित दुकानदारो की बात
नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में अदालत ने आरोपी चाचा को आजीवन कारावास के साथ 2.65 हजार के अर्थदंड
समर्पण संस्था द्वारा मनाया गया स्वलीनता जागरूकता कार्यक्रम
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?