By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    गाजीपुर गोचर भूमि से अवैध मजार हटाई गई
    गाजीपुर: कोर्ट के आदेश के बाद गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाया, प्रशासन ने कराई कार्रवाई
    August 30, 2026
    कस्तूरबा विद्यालय भोजन गुणवत्ता जांचते अधिकारी
    अधिकारियों ने छात्राओं के साथ किया भोजन, कस्तूरबा विद्यालयों में परखी भोजन की गुणवत्ता
    August 19, 2026
    गहमर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी
    गहमर कामाख्या मंदिर में महिलाओं से अभद्रता, पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार
    August 13, 2026
    DM अनुपम शुक्ला गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण करते हुए
    गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण: डीएम अनुपम शुक्ला ने बिजली विभाग में पकड़ीं कमियां, ट्रांसफॉर्मर मरम्मत तेज करने के निर्देश
    August 12, 2026
    गाय से टकराने के बाद डॉक्टर की कार पर हमला
    बदायूं में डॉक्टर की कार से गाय टकराई, फिर भीड़ ने की मारपीट; वायरल वीडियो के बाद 4 लोग हिरासत में
    August 12, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: शीर्ष दीप शर्मा, डॉ. उरूज व शिवम राय हुऐ लखनऊ में सम्मानित
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > शीर्ष दीप शर्मा, डॉ. उरूज व शिवम राय हुऐ लखनऊ में सम्मानित
IMG 20260630 WA0000
गाजीपुर

शीर्ष दीप शर्मा, डॉ. उरूज व शिवम राय हुऐ लखनऊ में सम्मानित

Sonu sharma
Last updated: June 30, 2026 2:35 pm
Sonu sharma
Published: June 30, 2026
Share
SHARE

गाजीपुर। रक्तदान को जनआंदोलन बना चुकी सामाजिक संस्था निफा ने प्रदेश भर में संवेदना-2 अभियान के अंतर्गत रक्तदान शिविर आयोजित करने वाली संस्थाओ के लिए 28 जून का दिन ऐतिहासिक बना दिया। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी के अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में निफा उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित संवेदना -2 सम्मान समारोह में देश व प्रदेश से जुटे रक्तदाताओं के साथ जीवन रक्षक फाउंडेशन गाजीपुर के संस्थापक शीर्ष दीप शर्मा, सचिव डॉ. उरूज फात्मा व सदस्य शिवम राय को मानवता की सेवा और रक्तदान जागरूकता के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट एंड एक्टिविस्ट्स (NIFAA) की ओर से एक ही दिन दो प्रतिष्ठित सम्मानों नेशनल सोशल इम्पैक्ट अवार्ड और इंग्लैंड की संस्था द्वारा वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस इंग्लैंड सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. बबिता सिंह चौहान अध्यक्ष राज्य महिला आयोग (उ0प्र0) वैश्य नटवर गोयल राज्य मंत्री लघु उद्योग निगम एवं विशिष्ट अतिथि प्रो. राजकुमार मित्तल वाइस चांसलर (बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी लखनऊ),मि.संजय पांजवानी वाइस चेयरमैन वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस इंग्लैंड, डॉ. अश्विनी शेट्टी नेशनल प्रेसिडेंट निफा सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने यह सम्मान प्रदान करते हुए सभी रक्तवीरों के कार्यों की उन्मुक्त कंठ से सराहना की। अतिथियों ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशेष रूप से रक्तदान एवं अंगदान को और बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया। ज्ञातव्य है कि गाजीपुर में जीवन रक्षक फाउंडेशन का रक्तदान के क्षेत्र में सराहनीय योगदान रहा है। संस्था ने 5 वर्षों में2500 से अधिक जरूरतमंदों को रक्त मुहैया कराया है। साथ ही वृक्षारोपण व पशु- पक्षियों की भी सेवा करती है। उल्लेखनीय है कि नेशनल सोशल इम्पैक्ट अवॉर्ड भारत एवं वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस इंग्लैंड अवॉर्ड इंग्लैंड का एक प्रतिष्ठित सम्मान है जो सामाजिक कल्याण, सीएसआर कॉर्पोरेट सोशलरिस्पॉन्सिबिलिटी, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में बेहतरीन और सकारात्मक बदलाव लाने वाले समाजसेवियों को दिया जाता है। इस आयोजन को सफल बनाने में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार दूबे, माधव श्याम त्रिपाठी, डॉ. अंजू सिंह,परमजीत सिंह जग्गी एवं इंजी. राजीव गोयल ,सचिन श्रीवास्तव, अमित गुप्ता सहित निफा परिवार के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा। प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार दूबे ने इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के लिए निफा परिवार से जुड़े हर एक रक्तवीर सहित देश कई राज्यों से पधारे राज्य अध्यक्षों श्रवण शर्मा हरियाणा, सच प्रीत सिंह पंजाब, कुंदन तिवारी झारखंड,दीपक वालिया पठानकोट सभी रक्तवीरों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और अंत में संवेदना अभियान के स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर ई० राजीव गोयल ने धन्यवाद ज्ञापित कर राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की।

advertisement

advertisement
90 साल पुराने संस्कृत महाविद्यालय पर चला बुलडोजर, अब जांच करने पहुंचे अधिकारी!
जमानियां में डायल-112 जनजागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक व एलईडी वैन से नागरिकों को किया गया जागरूक
नोडल जनपद वाराणसी में “संवर्धन” क्लस्टर आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न
बिजली आपूर्ति 5 घंटे रहेगी बाधित
80 करोड़ रुपये के निवेश का दावा, कंपनी पर भुगतान रोकने का आरोप; निवेशकों ने की कार्रवाई की मांग
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
IMG 20261010 WA0359
गाजीपुर

गाजीपुर: साइबर ठगी के पीड़ित को पुलिस ने वापस कराए ₹34,867

Sonu sharma
Sonu sharma
October 10, 2026
बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, खेत में सिंचाई के दौरान सिविल इंजीनियर की मौत
मरदह में जमीन विवाद को लेकर परिवार पर हमला, महिलाओं समेत कई घायल
रात्रि निरीक्षण में आधी बालिकाएं मिलीं अनुपस्थित, बीएसए ने जताई नाराज़गी
गाजीपुर: अवैध ई-फार्मेसी के खिलाफ सड़कों पर उतरे दवा व्यापारी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?