By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    ChatGPT Image Jul 19 2026 12 14 32 PM
    जम्मू में पुंछ और किश्तवाड़ में बादल फटे:8 मौतें, 250 गाड़ियां बहीं
    July 19, 2026
    मोहम्मदाबाद में अतिक्रमण हटाते नगर पालिका और पुलिस की संयुक्त टीम
    अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, नगर पालिका और पुलिस का संयुक्त अभियान
    July 4, 2026
    सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो, जिसमें महिलाओं और पुरुषों के बीच विवाद को लेकर चर्चा हो रही है।
    बहस के बाद महिलाओं ने खुद फाड़े कपड़े? “Viral Video” ने सोशल मीडिया पर मचा दिया बवाल
    June 23, 2026
    राजभर और सपा के बीच तेज हुई सियासी जंग।
    राजभर का बड़ा दावा या सपा की नई चाल? 2027 से पहले तेज हुई सियासी हलचल
    June 23, 2026
    भांवरकोल के बाठा गांव के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव
    घर से निकले युवक की अगले दिन मिली लाश, बाठा गांव के पास शव मिलने से मचा हड़कंप
    June 20, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: गाजीपुर: बघोल में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, महिलाओं और बच्चों को मिला विशेषज्ञ परामर्श
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > गाजीपुर: बघोल में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, महिलाओं और बच्चों को मिला विशेषज्ञ परामर्श
IMG 20260728 WA0011
गाजीपुर

गाजीपुर: बघोल में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, महिलाओं और बच्चों को मिला विशेषज्ञ परामर्श

Sonu sharma
Last updated: July 28, 2026 7:34 pm
Sonu sharma
Published: July 28, 2026
Share
SHARE

बघोल में उमंग संस्थान का नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर बना ग्रामीणों के लिए वरदान, 378 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर बांटी गईं दवाएंमहिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को मिली विशेषज्ञ चिकित्सकीय सलाह, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति किया गया जागरूकस्वतंत्र पत्रकार विजन कृपाशंकर यादव गाजीपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने और लोगों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत बघोल स्थित हरिजन बस्ती में उमंग संस्थान के तत्वावधान में एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय, बंसी बाजार (गाजीपुर) के सहयोग से आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। शिविर के दौरान कुल 378 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें नि:शुल्क दवाइयां एवं विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया गया।शिविर को सफल बनाने में उमंग संस्थान की महिला लीडरों की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही। उनके घर-घर संपर्क, जागरूकता अभियान और समर्पित प्रयासों के कारण बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग एवं अन्य ग्रामीण शिविर तक पहुंचे और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सके।स्वास्थ्य शिविर में रक्तचाप (बीपी) की जांच कर मरीजों को आवश्यक चिकित्सकीय सलाह दी गई। इसके अलावा मधुमेह की प्रारंभिक जांच के लिए ब्लड शुगर की जांच की गई तथा अनियंत्रित शुगर वाले मरीजों को खानपान, नियमित व्यायाम और जीवनशैली में सुधार संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए।शिविर में मौसमी बीमारियों जैसे सर्दी, जुकाम, बुखार और वायरल संक्रमण से पीड़ित मरीजों का उपचार किया गया। साथ ही विभिन्न प्रकार के संक्रमण एवं त्वचा संबंधी रोगों के लिए आवश्यक दवाइयों का नि:शुल्क वितरण किया गया। महिलाओं में सामान्य रूप से पाई जाने वाली श्वेत प्रदर (लिकोरिया) जैसी समस्याओं के उपचार के साथ व्यक्तिगत स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी विस्तृत परामर्श भी दिया गया।बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देते हुए उनका वजन मापा गया तथा महिलाओं एवं बच्चों में एनीमिया (खून की कमी) की जांच की गई। चिकित्सकों ने संतुलित एवं पौष्टिक आहार अपनाने तथा नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने की सलाह दी।शिविर के दौरान किशोरियों एवं महिलाओं के लिए माहवारी स्वच्छता पर विशेष जागरूकता सत्र भी आयोजित किया गया। इसमें मासिक धर्म से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने, सैनिटरी पैड के सुरक्षित उपयोग, व्यक्तिगत स्वच्छता तथा संक्रमण से बचाव के उपायों की विस्तार से जानकारी दी गई।राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय, बंसी बाजार की वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. नम्रता श्रीवास्तव एवं उनकी टीम ने मरीजों का गहन स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं दवाइयां उपलब्ध कराईं। डॉ. नम्रता श्रीवास्तव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में समय-समय पर ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाने से लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है और कई गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान संभव हो पाती है।शिविर के समापन पर ग्राम पंचायत बघोल के ग्रामीणों ने उमंग संस्थान एवं चिकित्सा टीम के इस जनहितकारी प्रयास की मुक्तकंठ से सराहना की। ग्रामीणों ने भविष्य में भी ऐसे नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर नियमित रूप से आयोजित करने की मांग की, ताकि दूर-दराज के लोगों को उनके गांव में ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलता रहे। यह स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक सहभागिता का एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर उभरा।

advertisement

advertisement
माहवारी पर चुप्पी तोड़ने के लिए संवाद कार्यक्रम का आयोजन
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर गाजीपुर में जनजागरूकता अभियान
दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत
दिव्यांग बच्चो ने रंग बिरंग की अबीर गुलाल व फूलों की होली
पेड़ से लटकता मिला युवक का शव
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
IMG 20260507 WA0008
गाजीपुर

यूनियन बैंक ने ग्राहकों को दी डिजिटल बैंकिंग और साइबर सुरक्षा की जानकारी

Sonu sharma
Sonu sharma
May 7, 2026
गाजीपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित, 7 तहसीलों में आईं 405 शिकायतें
महिला सशक्तिकरण हेतु चलाए जा रहे हैं अभियान, महिला पुलिस एंटी रोमियो द्वारा महिलाओं का किया जा रहा जागरूक
दुल्लापुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसा, साइकिल सवार नाबालिग की मौके पर मौत
देश के लिए मरता जीता है कायस्थ समाज – डा. इन्द्रसेन श्रीवास्तव
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?