By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    गाजीपुर गोचर भूमि से अवैध मजार हटाई गई
    गाजीपुर: कोर्ट के आदेश के बाद गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाया, प्रशासन ने कराई कार्रवाई
    August 30, 2026
    कस्तूरबा विद्यालय भोजन गुणवत्ता जांचते अधिकारी
    अधिकारियों ने छात्राओं के साथ किया भोजन, कस्तूरबा विद्यालयों में परखी भोजन की गुणवत्ता
    August 19, 2026
    गहमर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी
    गहमर कामाख्या मंदिर में महिलाओं से अभद्रता, पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार
    August 13, 2026
    DM अनुपम शुक्ला गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण करते हुए
    गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण: डीएम अनुपम शुक्ला ने बिजली विभाग में पकड़ीं कमियां, ट्रांसफॉर्मर मरम्मत तेज करने के निर्देश
    August 12, 2026
    गाय से टकराने के बाद डॉक्टर की कार पर हमला
    बदायूं में डॉक्टर की कार से गाय टकराई, फिर भीड़ ने की मारपीट; वायरल वीडियो के बाद 4 लोग हिरासत में
    August 12, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: गंगा घाट पर खुशी मातम में बदली, कंकन छुड़ाने के दौरान डूबा 18 वर्षीय युवक
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > गंगा घाट पर खुशी मातम में बदली, कंकन छुड़ाने के दौरान डूबा 18 वर्षीय युवक
Screenshot 2026 05 27 16 51 57 256 com.miui .gallery
गाजीपुर

गंगा घाट पर खुशी मातम में बदली, कंकन छुड़ाने के दौरान डूबा 18 वर्षीय युवक

Avinash
Last updated: May 27, 2026 4:54 pm
Avinash
Published: May 27, 2026
Share
SHARE

गाजीपुर के सुहवल थाना क्षेत्र में गंगा घाट पर हुई एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। शादी की खुशियों के बीच हुआ यह हादसा कुछ ही पलों में मातम में बदल गया, जब 18 वर्षीय युवक गंगा की तेज धारा में समा गया। मां की आंखों के सामने बेटे का डूबना और उनकी बेबसी भरी चीखें अब गांव की सबसे दर्दनाक याद बन गई हैं। पूरा मामला गाजीपुर जिले के गरूआ मकसूदपुर गांव का है, जहां एक पारिवारिक शादी के बाद पारंपरिक रस्म ‘कंकन छुड़ाने’ के लिए महिलाएं और परिजन गंगा घाट पहुंचे थे। परिवार में खुशी का माहौल था और पूजा-पाठ के साथ रीति-रिवाज निभाए जा रहे थे। इसी दौरान गीता देवी अपने छोटे बेटे परमेश्वर गुप्ता (18) के साथ घाट पर पहुंची थीं।

advertisement

घाट पर मौजूद लोगों के अनुसार, अचानक परमेश्वर गंगा की तेज धारा में फंस गया। बेटे को डूबता देख मां गीता देवी जोर-जोर से चीखने लगीं। वहां मौजूद महिलाओं और लोगों ने साड़ी व कपड़े फेंककर उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव के कारण परमेश्वर उन्हें पकड़ नहीं सका और कुछ ही पलों में गंगा की लहरों में गायब हो गया।इस घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। परमेश्वर गुप्ता छह भाइयों में पांचवें नंबर पर था और इंटरमीडिएट का छात्र था। उसके पिता जोगिंदर गौतम मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं, जबकि परिवार के अन्य बेटे चेन्नई में नौकरी कर घर की आर्थिक मदद करते हैं। बेटे के लापता होने के बाद मां गीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में मातम पसरा हुआ है और रिश्तेदारों का लगातार आना-जाना लगा हुआ है।

advertisement

advertisement
गाजीपुर एनकाउंटर पर डिंपल यादव के सवाल, बोलीं- पकड़ सकते थे तो मुठभेड़ क्यों?
हेमंत राव के निर्विरोध निर्वाचन पर शिक्षकों में खुशी की लहर, लखनऊ में होगा शपथ ग्रहण समारोह
नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में अदालत ने आरोपी चाचा को आजीवन कारावास के साथ 2.65 हजार के अर्थदंड
रोटरी व इनरव्हील का संयुक्त पदग्रहण सम्पन्न, बरुन कुमार अग्रवाल बने रोटरी अध्यक्ष और राजश्री सिंह बनी इनरव्हील अध्यक्षा
गाजीपुर में सड़क किनारे गड्ढे में मिला वृद्ध का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी, ग्रामीणों ने जताया दुख
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
IMG 20260712 WA0003
गाजीपुर

समता पीजी कॉलेज सादात में प्राध्यापकों संग पौधरोपण करते छात्र छात्र

Sonu sharma
Sonu sharma
July 12, 2026
ट्रिपल मर्डर मामले में वांछित 50-50 हजार के दो इनामी अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया
पुलिस व बाल कल्याण समिति सीडब्लूसी गाजीपुर के सहयोग से दो गुमशुदा बच्चों को उनके परिजनों को सौंपा
गाजीपुर में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू, 31 जुलाई तक चलेगा महाअभियान
पत्रकार प्रवीण राय की दादी गिरिजा देवी 95 बर्ष की उम्र में निधन
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?