By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    एक्शन एक्टर गुलाब सलाट को किया गया सम्मानित
    September 29, 2024
    तिरुपति मंदिर के प्रसाद में पशुओं की चर्बी और मछली के तेल म‍िलाने पर भड़के साधु-संत, साजिश का आरोप
    September 21, 2024
    आर्मी अफसर की मंगेतर के साथ पुलिस स्टेशन में यौन उत्पीड़न, IIC पर गंभीर आरोप
    September 21, 2024
    दिल्ली-देहरादून हाइवे पर भीषण हादसा: कार-ट्रक भिड़ंत में चार लोगों की मौत, कई घायल
    September 12, 2024
    “डॉक्टरों की हड़ताल पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- ड्यूटी पर नहीं लौटे तो राज्य सरकार उठाएगी कदम”
    September 9, 2024
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: ग्रामीणों ने लगाया बिना कार्य भुगतान का आरोप – प्रधान व सचिव पर उठी उंगलियां
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > ग्रामीणों ने लगाया बिना कार्य भुगतान का आरोप – प्रधान व सचिव पर उठी उंगलियां
IMG 20251128 WA0108
गाजीपुर

ग्रामीणों ने लगाया बिना कार्य भुगतान का आरोप – प्रधान व सचिव पर उठी उंगलियां

Sonu sharma
Last updated: November 28, 2025 7:52 am
Sonu sharma
Published: November 28, 2025
Share
SHARE
img 20251128 wa01087612130278441280118
ग्रामीणों ने लगाया बिना कार्य भुगतान का आरोप - प्रधान व सचिव पर उठी उंगलियां 3

गाज़ीपुर। विकासखंड रेवतीपुर की ग्राम पंचायत हसनपुर में गंभीर वित्तीय अनियमितताओं का मामला प्रकाश में आया है। ग्रामीणों की ओर से मिली शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पंचायत में कई कार्य कागज़ों पर दिखाकर धनराशि का आहरण कर लिया गया, जबकि जमीनी स्तर पर अधिकांश काम हुए ही नहीं। शिकायतकर्ताओं के अनुसार ग्राम वासियों ने मौके का निरीक्षण किया तो पाया कि लोहा सिंह के घर से धर्मदेव के घर तक प्रस्तावित सीसी सड़क के उच्चीकरण पर भुगतान तो कर दिया गया, लेकिन वास्तव में किसी प्रकार का कार्य नहीं कराया गया। इसी प्रकार जवाहर के घर से मुख्य पिच रोड तक सीसी सड़क निर्माण को कागज़ों में पूरा दिखाकर धन निकाला गया, जबकि स्थल पर काम का कोई अता-पता नहीं है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि आरसीसी ब्रेंच पर किसी प्रकार का कार्य नहीं हुआ, फिर भी संबंधित मद से भुगतान किया गया। तीन हैंडपंप रिबोर के नाम पर भी धनराशि का आहरण दर्शाया गया है, जबकि गांव में कहीं रिबोर का कार्य नहीं मिला। शिकायत में कहा गया है कि जहां थोड़ा-बहुत काम किया भी गया है, वह भी मानक एवं गुणवत्ता के विपरीत है, जिससे भ्रष्टाचार और सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका और प्रबल होती है। ग्रामीणों का आरोप है कि वास्तविक कार्य न होने के बावजूद ग्राम प्रधान ऋषिकेश राय तथा पंचायत सचिव जितेंद्र यादव ने संबंधित मदों से धनराशि निकाल ली है, जो गंभीर वित्तीय गड़बड़ी का संकेत है। ग्रामवासियों ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष, उच्चस्तरीय जांच कराने तथा दोषी पाए जाने पर ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव के विरुद्ध कठोर विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है। साथ ही, निकाली गई धनराशि की वसूली कर उसे पुनः सरकारी कोष में जमा कराने की भी अपील की है।

advertisement
गंगा किन्नर हत्या कांड में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, एक किन्नर व मुख्य शूटर समेत पांच गिरफ्तार
ग्रामीण सफाई कर्मचारी ने डा. भीम राव अम्बेडकर प्रतिमा पर किया  माल्यार्पण
नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को 20 साल की सजा,40 हजार का अर्थदंड
चार बटुकों का हुआ यज्ञोपवीत संस्कार, वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा यज्ञ परिसर
स्वस्थ लोकतंत्र के लिए निष्पक्ष और प्रभावी पत्रकारिता अवश्यक
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News

गोरखपुर में एकतरफा प्यार की खौफनाक सजा: सिरफिरे ने छात्रा पर चढ़ाई तेज रफ्तार कार, मौके पर दर्दनाक मौत

avinash yadav
avinash yadav
September 19, 2024
किनवार समाज ने आईपीएस अधिकारी अविनाश को किया सम्मानित
सेवराई तहसील में लेखपालों के हल्का निवास नियमों पर सवाल, आरटीआई में नहीं मिला कोई रिकॉर्ड
माघ पूर्णिमा स्नान के दौरान ददरीघाट पर बड़ा हादसा टला, 30 सेकंड में रेस्क्यू कर पति-पत्नी की बचाई जान
सनराइज पब्लिक स्कूल धरम्मरपुर मे मनाया गया भव्य वार्षिक उत्सव
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?