By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    इनामी आरोपी कमलेश चौधरी ढेर
    गाजीपुर में विनीत राय हत्याकांड का एक लाख का इनामी आरोपी कमलेश चौधरी ढेर
    June 4, 2026
    राज्यसभा सांसद के पति पर कटरा गैंग को संरक्षण देने का आरोप
    विनीत राय हत्याकांड: राज्यसभा सांसद के पति पर कटरा गैंग को संरक्षण देने का आरोप
    June 3, 2026
    af
    रेलवे बैठक में सांसद अफजाल अंसारी ने उठाए गाजीपुर के बड़े मुद्दे
    June 3, 2026
    वृद्धा पेंशन आवेदकों
    वृद्धा पेंशन आवेदकों को बड़ा झटका, अब आधार कार्ड नहीं बनेगा जन्मतिथि का प्रमाण
    May 29, 2026
    Pension Scams Using Fake PPOs
    फर्जी पीपीओ से पेंशन घोटाले का मामला, 13 शिक्षकों पर मुकदमा दर्ज
    May 28, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: माघ पूर्णिमा स्नान के दौरान ददरीघाट पर बड़ा हादसा टला, 30 सेकंड में रेस्क्यू कर पति-पत्नी की बचाई जान
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > Home > माघ पूर्णिमा स्नान के दौरान ददरीघाट पर बड़ा हादसा टला, 30 सेकंड में रेस्क्यू कर पति-पत्नी की बचाई जान
WhatsApp Image 2026 02 01 at 6.38.54 PM
Homeगाजीपुर

माघ पूर्णिमा स्नान के दौरान ददरीघाट पर बड़ा हादसा टला, 30 सेकंड में रेस्क्यू कर पति-पत्नी की बचाई जान

Avinash
Last updated: February 1, 2026 7:18 pm
Avinash
Published: February 1, 2026
Share
SHARE

गाजीपुर। माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर गाजीपुर के ददरीघाट पर गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया। स्नान करते समय गहरे पानी में चली गई महिला को बचाने के लिए पति ने भी बिना सोचे-समझे गंगा में छलांग लगा दी। तैरना न आने के कारण दोनों ही डूबने लगे, जिससे घाट पर अफरा-तफरी मच गई।

advertisement

घटना रविवार सुबह की है। बड़ी बाग मोहल्ला निवासी अमर ओझा अपनी पत्नी सुषमा ओझा के साथ गंगा स्नान के लिए ददरीघाट पहुंचे थे। अमर ने पहले स्नान कर लिया था। इसके बाद उनकी पत्नी सुषमा स्नान करने के लिए पानी में उतरीं। स्नान करते-करते वह घाट से लगभग 10 मीटर आगे गहरे पानी में चली गईं और देखते ही देखते डूबने लगीं।

advertisement

पत्नी को डूबता देख अमर ओझा ने बिना यह सोचे कि उन्हें तैरना नहीं आता, गंगा में छलांग लगा दी। कुछ ही पलों में वह भी डूबने लगे। दोनों को डूबता देख घाट पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और चीख-पुकार शुरू हो गई।

advertisement

शोर सुनते ही घाट पर तैनात 34वीं वाहिनी पीएसी की 13 सदस्यीय बाढ़ आपदा राहत टीम तुरंत सक्रिय हो गई। टीम के जवान लाल यादव और सोनू कुमार वर्मा ने बिना देर किए गंगा में छलांग लगाई। स्थानीय नाविक और गोताखोर भी रेस्क्यू में जुट गए।

इसी दौरान टीम के अन्य सदस्य नाव लेकर मौके पर पहुंचे और रबर रिंग फेंकी गई। जवानों और गोताखोरों ने रिंग के सहारे पति-पत्नी को पकड़कर सुरक्षित किनारे तक पहुंचाया। महज 30 सेकंड के भीतर दोनों को गहरे पानी से बाहर निकाल लिया गया।

रेस्क्यू के दौरान अमर और सुषमा एक-दूसरे का हाथ थामे रहे। बाहर निकलने के बाद भी दोनों भावुक नजर आए और रेस्क्यू टीम का बार-बार धन्यवाद करते रहे। सुषमा ओझा ने कहा,
“प्रशासन और राहत टीम की वजह से आज हमारी जान बच पाई। अगर वे समय पर नहीं आते तो हमारी पूरी दुनिया ही खत्म हो जाती।”

घटना के बाद घाट पर मौजूद लोगों ने भी राहत टीम की तत्परता और साहस की सराहना की।

WhatsApp Image 2026 02 01 at 6.38.54 PM
माघ पूर्णिमा स्नान के दौरान ददरीघाट पर बड़ा हादसा टला, 30 सेकंड में रेस्क्यू कर पति-पत्नी की बचाई जान 14
WhatsApp Image 2026 02 01 at 6.38.54 PM 1
माघ पूर्णिमा स्नान के दौरान ददरीघाट पर बड़ा हादसा टला, 30 सेकंड में रेस्क्यू कर पति-पत्नी की बचाई जान 15
गीतकार हरिवंश राय बच्चन जी की मनाई गई पुण्यतिथि
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच धूमधाम से मना पी आर इन्टरनेशनल स्कूल करीमुद्दीनपुर का वार्षिकोत्सव
श्री शिवदास उदासीन इंटर कॉलेज की छात्रा आकांक्षा यादव का मानक इंस्पायर अवार्ड हुआ चयन
शिक्षक, कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन
जिला पंचायत सभागार में आयोजित गाजीपुर प्रेस क्लब की बैठक संपन्न
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
IMG 20251111 WA0349
गाजीपुर

दिल्ली बम धमाके के आरोपियों को मिले फांसी की सजा : गोपाल राय

Sonu sharma
Sonu sharma
November 11, 2025
जातीय जनगणना के फैसले पर सुभासपा का धन्यवाद, सुरेंद्र राजभर ने एसडीएम को पत्रक सौंप पीएम मोदी को दिया धन्यवाद
मद्धेशिया समाज के ब्लाक अध्यक्ष बने अजय गुप्ता
राष्ट्रीय बजरंग दल गाजीपुर के अध्यक्ष सूर्यभान पांडे हुए मनोनीत : संजय दुबे
काशी एक्सप्रेस (15018) में बम मिलने के अफवाह से मची अफरा तफरी, औड़िहार में ढाई घंटे रोककर ट्रेन में की गई तलाशी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?