By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    इनामी आरोपी कमलेश चौधरी ढेर
    गाजीपुर में विनीत राय हत्याकांड का एक लाख का इनामी आरोपी कमलेश चौधरी ढेर
    June 4, 2026
    राज्यसभा सांसद के पति पर कटरा गैंग को संरक्षण देने का आरोप
    विनीत राय हत्याकांड: राज्यसभा सांसद के पति पर कटरा गैंग को संरक्षण देने का आरोप
    June 3, 2026
    af
    रेलवे बैठक में सांसद अफजाल अंसारी ने उठाए गाजीपुर के बड़े मुद्दे
    June 3, 2026
    वृद्धा पेंशन आवेदकों
    वृद्धा पेंशन आवेदकों को बड़ा झटका, अब आधार कार्ड नहीं बनेगा जन्मतिथि का प्रमाण
    May 29, 2026
    Pension Scams Using Fake PPOs
    फर्जी पीपीओ से पेंशन घोटाले का मामला, 13 शिक्षकों पर मुकदमा दर्ज
    May 28, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: नंदगंज थाना क्षेत्र के नैसरा हाईवे पर तीर्थयात्रियों से भरी बस पलटी 2 की मौत 35 घायल, इलाज जारी
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > नंदगंज थाना क्षेत्र के नैसरा हाईवे पर तीर्थयात्रियों से भरी बस पलटी 2 की मौत 35 घायल, इलाज जारी
IMG 20260409 WA0003
गाजीपुर

नंदगंज थाना क्षेत्र के नैसरा हाईवे पर तीर्थयात्रियों से भरी बस पलटी 2 की मौत 35 घायल, इलाज जारी

Sonu sharma
Last updated: April 9, 2026 5:01 pm
Sonu sharma
Published: April 9, 2026
Share
SHARE

गाजीपुर। वाराणसी फोरलेन हाईवे पर नंदगंज थाना क्षेत्र के नैसारा के पास गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब महाराष्ट्र से आए तीर्थयात्रियों से भरी तेज रफ्तार एक बस पर कथित तौर पर पत्थर फेंके जाने के बाद बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और कई बार पलट कर सीधी हो गई। हादसे में दो महिला तीर्थयात्रियों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 35 से अधिक लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, बस में करीब 50 यात्री सवार थे। सभी यात्री महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। ये तीर्थयात्री नेपाल से दर्शन कर लौटते समय वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर जा रहे थे। इससे पहले ये लोग भुसावल से चित्रकूट, अयोध्या होते हुए नेपाल पहुंचे थे और वापसी में गाजीपुर के रास्ते वाराणसी जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज गाजीपुर में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य का जायजा लिया। चश्मदीद तीर्थयात्री का बयान: “हम लोगों की बस के आगे एक पिकअप गाड़ी चल रही थी। उसकी स्पीड धीमी होने पर बस की हल्की टक्कर हो गई थी। ड्राइवर ने समझौता करने की बात कही, लेकिन पिकअप चालक ने आगे देख लेने की धमकी दी। जैसे ही हम लोग नंदगंज के पास पहुंचे, किसी ने ड्राइवर साइड के शीशे पर पत्थर फेंक दिया, जिससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई और यह हादसा हो गया।”डीएम गाजीपुर अविनाश कुमार का बयान “गाजीपुर की नंदगंज थाना क्षेत्र के नए सारे में महाराष्ट्र के तीर्थ यात्रियों से भरी एक बस जिसमें कुल 48 लोग थे दुर्घटना में दो औरतों की मौत हो गई है और लगभग 35 लोग घायल हो गए हैं इसकी सूचना मिलने के बाद तुरंत अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंच गई थी सभी को मेडिकल कॉलेज गाजीपुर के अस्पताल लाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है, पत्थर फेंकने की बात पर डीम बोले कि इसकी गंभीरता से जांच कराई जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।” फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पत्थर फेंकने की घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

advertisement

advertisement
16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोपी आदित्य शर्मा गिरफ्तार
जमानियां के बुद्धिपुर में फ्री मेडिकल कैंप, सैकड़ों मरीजों ने उठाया लाभ
काशी दास पूजन में मचा कोहराम, हाई टेंशन तार की चपेट में आए सात लोग, चार की दर्दनाक मौत
उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के सुरेंद्र कुमार यादव बने अध्यक्ष,     नवनिर्वाचित पदाधिकारी ने ली शपथ
गाजीपुर के विकास को मिलेगी नई गति, 81 करोड़ से अधिक का बजट पास
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
WhatsApp Image 2025 12 30 at 5.41.22 PM
गाजीपुर

सपा नेता अभिनव सिंह के नेतृत्व में पोल खोल अभियान, ईओ व चेयरमैन पर लगाए गंभीर आरोप

Avinash
Avinash
December 30, 2025
गाजीपुर में धूमधाम से मनाया गया 77वां पीआरडी स्थापना दिवस, 88 जवान सम्मानित
गाजीपुर: जीवन रक्षक सम्मान समारोह में 300 रक्तदाताओं को किया गया सम्मानित
बागीचे में पेड़ पर रस्सी के सहारे  मिला अधेड़ का शव
नगरपालिका द्वारा स्मार्ट कालोनी  लाल बहादुर शास्त्री समिति के साथ मिलकर जागरूकता स्वच्छता सर्वेक्षण किया
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?