गाजीपुर। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अन्तर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय एवं हिन्दू स्नातकोत्तर महाविद्यालय जमानियॉं, गाजीपुर के संयुक्त तत्वाधान में विधानसभा क्षेत्र जमानियॉ में वृहद रोजगार मेला का आयोजन किया गया है। मुख्य अतिथि माननीय नगर पालिका अध्यक्ष जमानियां जय प्रकाश गुप्ता द्वारा फीता काटकर विधानसभा स्तरीय वृहद रोजगार मेला का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का औपचारिक शुभारम्भ नगर पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता, प्रबन्धक लछिराम सिंह यादव, हिंदू महाविद्यालय जमानिया, गाजीपुर प्राचार्य प्रो. श्रीनिवास सिंह, प्रो. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री प्रो. अरुण कुमार, संतोष पांडेय, अजय कुमार गुप्ता एवं जिला सेवायोजन अधिकारी गौरव सिंह आदि के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन, सरस्वती वन्दना एवं हारमोनियम राग प्रस्तुतिकरण के साथ किया गया। कार्यकम में मंच संचालन डॉ अभिषेक तिवारी द्वारा किया गया। जिला सेवायोजन अधिकारी गौरव सिंह द्वारा सेवायोजन विभाग के द्वारा संचालित योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी दी गयी। कार्यक्रम के अगली कड़ी में हिंदू स्नातकोŸार महाविद्यालय जमानियां, गाजीपुर के वरिष्ठ आचार्य प्रो अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री द्वारा अपने उद्बोधन में सरकार की महत्वपूर्ण रोजगार परक योजनाओं की जानकारी प्रदान की गयी तथा भविष्य में सरकार आपके द्वार के तर्ज पर निरन्तर रोजगार मेले आयोजित किये जाने की बात की गयी। कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण नगर पालिका अध्यक्ष जमानियां जय प्रकाश गुप्त रहें, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मंच से संवाद करते हुए उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए छात्र जीवन के संघर्ष पर व्याख्यान दिया एवं क्षेत्र में रोजगार अवसरों के लिए प्रयास करने के साथ-साथ जनपद से बाहर अन्यत्र रोजगार अवसरों से जुड़ने के लिए भी प्रेरित किया। सरकार के माध्यम से क्षेत्रीय विकास योजनाओं की चर्चा की तथा रोजगार मेलो की सराहना की। उन्होंने रोजगार के इच्छुक युवाओं को सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकरण कराने के लिए कहा ताकि उन्हें जनपद में आयोजित होने वाले रोजगार गेलों की निरन्तर जानकारी मिल सके। उनके द्वारा आउटसोर्सिंग पोर्टल, विदेश में भर्ती अवसरों की विस्तृत जानकारी, कॅरियर काउन्सिलिंग इत्यादि विभागीय योजनाओं की अपने भाषण में चर्चा की। कार्यक्रम के अन्त में अतिथियों द्वारा मंच पर ऑफर लेटर वितरित किया गया एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी गयी। रोजगार मेले में 1500 से अधिक युवाओं ने प्रतिभाग किया, जिसमें 536 युवाओं को ऑफर लेटर दिया गया।



