गाजीपुर। जिला आर्म रैसलिंग संगठन गाजीपुर द्वारा आयोजित स्टेट सिलेक्शन प्रतियोगिता लंका मैदान में संपन्न किया गया जिसके मुख्य अतिथि ओमप्रकाश तिवारी उर्फ “बच्चा” द्वारा फीता काटकर शुभारंभ किया गया। जिला रेसलिंग प्रतियोगिता में कुल 125 प्रतिभागी शामिल थे जिस में प्रथम प्रतिभागी 35 द्वितीय प्रतिभागी 35 तृतीय प्रतिभागी 35 खिलाड़ियों का सिलेक्शन हुआ। कार्यक्रम के अध्यक्षता डॉ. चंद्रभान चौबे एवं संचालन राम प्रवेश कुशवाहा जनरल सेक्रेटरी वह उपाध्यक्ष संजय सिंह एवं कोषाध्यक्ष मोहम्मद सरवर डेजी द्वारा किया गया जिसमें अभिषेक चौबे मोहम्मद कामरान सुमित सिंह कुशवाहा, शेखर संदीप एवं वशिष्ठ अतिथि के रूप में श्री प्रकाश केसरी, सुधीर केसरी, मिथिलेश राठौर, तनवीर अहमद, व डॉ राजकुमार चौबे की गरिमामयी उपस्थिति रही।



