गाजीपुर। पुलिस ने नए की अल सुबह भोर में एक बड़े एनकाउंटर को अंजाम दिया है, गहमर ट्रिपल मर्डर के ₹50-50 हजार के दो इनामी बदमाश घायल होकर गिरफ्तार किए गए हैं, जिनका वीडियो और फोटो पुलिस ने जारी किया है, बता दें कि गाजीपुर जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गहमर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दिनांक 01 जनवरी 2026 को गहमर थाना पुलिस ने ट्रिपल मर्डर कांड में वांछित ₹50-50 हजार के इनामी दो अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों के कब्जे से दो अवैध देशी तमंचा .315 बोर, दो खोखा कारतूस और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। प्रभारी निरीक्षक थाना गहमर प्रमोद कुमार सिंह अपनी टीम के साथ रात्रि गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गहमर ट्रिपल मर्डर में वांछित अभियुक्त ग्राम भटपुरवा स्थित एक बगीचे में छिपे हुए हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस की मौजूदगी भांपते ही बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में संतुलित जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी, जबकि दूसरे बदमाश के दोनों पैरों में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल अभियुक्तों को मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए तत्काल सीएचसी भदौरा, गाजीपुर में उपचार हेतु भर्ती कराया गया। पुलिस मुठभेड़ व बरामदगी के संबंध में थाना गहमर पर अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार घायल/गिरफ्तार अभियुक्त अमन सिंह पुत्र अरविन्द सिंह, निवासी ग्राम गहमर पट्टी खेलूराय, थाना गहमर, जनपद गाजीपुर, उम्र लगभग 19 वर्ष (दोनों पैरों में गोली लगने से घायल) और अरविन्द सिंह पुत्र अंजनी सिंह, निवासी ग्राम गहमर पट्टी खेलूराय, थाना गहमर, जनपद गाजीपुर, उम्र लगभग 22 वर्ष (दाहिने पैर में गोली लगने से घायल) पुलिस हिरासत में हैं। इनके पास से दो अदद अवैध तमंचा .315 बोर, दो अदद खोखा कारतूस .315 बोर, दो अदद जिंदा कारतूस .315 बोर, बरामद किया है। इस मामले पहले ही एक दर्जन लोगों पर एफआईआर दर्ज है जिसमें 3 अभियुक्त पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं, जिसमें ओम सिंह नाम के बदमाश को पुलिस ऐसे ही एनकाउंटर में घायल करके गिरफ्तार किया हुआ है, बाकी अन्य फरार आरोपियों के पीछे गाजीपुर पुलिस पड़ी हुई है और जल्द गिरफ्तारी का दावा भी कर रही है।
ट्रिपल मर्डर मामले में वांछित 50-50 हजार के दो इनामी अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया
Leave a Comment



