By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    गाजीपुर गोचर भूमि से अवैध मजार हटाई गई
    गाजीपुर: कोर्ट के आदेश के बाद गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाया, प्रशासन ने कराई कार्रवाई
    August 30, 2026
    कस्तूरबा विद्यालय भोजन गुणवत्ता जांचते अधिकारी
    अधिकारियों ने छात्राओं के साथ किया भोजन, कस्तूरबा विद्यालयों में परखी भोजन की गुणवत्ता
    August 19, 2026
    गहमर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी
    गहमर कामाख्या मंदिर में महिलाओं से अभद्रता, पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार
    August 13, 2026
    DM अनुपम शुक्ला गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण करते हुए
    गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण: डीएम अनुपम शुक्ला ने बिजली विभाग में पकड़ीं कमियां, ट्रांसफॉर्मर मरम्मत तेज करने के निर्देश
    August 12, 2026
    गाय से टकराने के बाद डॉक्टर की कार पर हमला
    बदायूं में डॉक्टर की कार से गाय टकराई, फिर भीड़ ने की मारपीट; वायरल वीडियो के बाद 4 लोग हिरासत में
    August 12, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: डीएसओ कार्यालय पर कोटेदारों का धरना, बोले—“महंगाई में 90 रुपये प्रति क्विंटल पर्याप्त नहीं”
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > Home > डीएसओ कार्यालय पर कोटेदारों का धरना, बोले—“महंगाई में 90 रुपये प्रति क्विंटल पर्याप्त नहीं”
Ghazipur Samachar logo 1
Homeगाजीपुर

डीएसओ कार्यालय पर कोटेदारों का धरना, बोले—“महंगाई में 90 रुपये प्रति क्विंटल पर्याप्त नहीं”

Shakti
Last updated: December 5, 2025 8:38 pm
Shakti
Published: December 5, 2025
Share
SHARE

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के उचित दर विक्रेता खाद्यान्न और चीनी पर अपना लाभांश बढ़ाने तथा न्यूनतम आय गारंटी लागू करने की मांग कर रहे हैं। डीएसओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर रहे कोटेदारों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे 28 जनवरी 2026 से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन और विधानसभा घेराव करेंगे। कोटेदार संघ के अध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह का कहना है कि वे शासन के निर्देशों के अनुसार राशन वितरण करते हैं। कोरोना महामारी के दौरान भी उन्होंने प्रधानमंत्री अन्न योजना और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत निःशुल्क वितरण किया। इस दौरान उन्होंने अपने और अपने परिवार के जीवन की परवाह किए बिना ई-पास मशीन से ईमानदारी से वितरण किया, जिसकी पूरे भारत में सराहना हुई और उत्तर प्रदेश सरकार को भारत सरकार से प्रशस्ति पत्र भी मिला। कहा कि विक्रेता आयुष्मान कार्ड, किसान फार्मर रजिस्ट्री, एस.आई.आर. वोटर लिस्ट संशोधन जैसे अन्य सरकारी आदेशों और योजनाओं में भी सहयोग करते हैं।

advertisement

वर्तमान में उत्तर प्रदेश के कोटेदारों को प्रति क्विंटल केवल 90 रुपये का लाभांश मिलता है। जबकि अन्य राज्यों में यह राशि काफी अधिक है। उदाहरण के लिए, हरियाणा में 200 रुपये प्रति क्विंटल, गोवा में 220 रुपये, केरल में 200 रुपये और दिल्ली में 200 रुपये प्रति क्विंटल लाभांश दिया जा रहा है। गुजरात में तो 20,000 रुपये की न्यूनतम आय गारंटी भी प्रदान की जा रही है। विक्रेताओं ने सरकार से अनुरोध किया है कि महंगाई को देखते हुए उन्हें भी अन्य प्रदेशों की भांति लाभांश और न्यूनतम आय गारंटी प्रदान की जाए, ताकि उनके परिवारों का भरण-पोषण सुचारू रूप से हो सके। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो आगामी प्रदर्शन की पूरी जिम्मेदारी शासन, प्रशासन और उत्तर प्रदेश सरकार की होगी।

advertisement
समर्पण संस्था शास्त्री नगर गाजीपुर में धूमधाम के साथ मनाया गया बाल दिवस 
जर्जर बिजली तार बने आग का कारण, कई किसानों की फसल जलकर खाक
गाजीपुर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का व्यापक असर, करीब 300 शाखाएं रहीं बंद
शहादत दिवस पर निकाला गया ईमाम ए सज्जाद का ताबूत
समता पीजी कॉलेज में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान, एनसीसी कैडेट्स ने किया परेड का अभ्यास
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
1002950839
गाजीपुरbreaking

गाजीपुर में 43 हजार किशोरियों को लगेगा HPV टीका, सर्वाइकल कैंसर से बचाव का अभियान तेज

Sonu sharma
Sonu sharma
July 28, 2026
एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई, बिजली विभाग का जेई व सहायक लाइनमैन 8 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
गाजीपुर में बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, स्कूल परिसर में लगाए पौधे
गाजीपुर के 2119 परिवारों को मिला पक्के मकान का सपना, PM आवास योजना की पहली किस्त खातों में ट्रांसफर
वाराणसी–गोरखपुर फोरलेन पर छोड़े गए सैकड़ों बंदर, ग्रामीणों में दहशत
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?