
गाजीपुर। भांवरकोल थाना क्षेत्र के पातालगंगा सब्जी मंडी में देर शाम डीसीएम की चपेट में आने से धनंजय चौरसिया 42. बर्ष की मौत हो गई। गुस्साये परिजनों एवं ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया। लगभग डेढ़ घंटे जाम के बाद मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने किसी तरह समझा बुझाकर जाम ख़त्म कराया । बताया जाता है कि पातालगंगा सब्जी मंडी में मृतक अपने के भाई कृष्णा चौरसिया के साथ आढ़त चलाते है। इसी बीच एक बकाया लगाए ब्यापारी की मिर्च लदी को हाईवे पर रोककर तगादा करने लगा। इसी बीच वह चलती डीसीएम के आगे जाकर सो गया। घटना के समय वाहन चालक जानबूझ कर वाहन चढ़ा। वाहन लेकर चालक मौके से भाग निकला। उक्त डीसीएम पश्चिम बंगाल के किसी ब्यापारी की बताई जाती है। इस लोमहर्षक घटना से घायलावस्था उसे मुहम्मदाबाद सीएससी पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया । पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है



