गाजीपुर। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ0प्रवीण भाई तोगड़िया का आगमन होने जा रहा है,राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद/अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव द्वारा प्रोटोकॉल की विस्तृत जानकारी दी गई, जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि दिनाँक22:01:2026को डॉ0प्रवीण भाई तोगड़िया जी हिंदू रक्षा निधि के तहत जनपद में लगभग सांय03 बजे आगमन होने जा रहा है,जिसे लेकर संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों में उत्साह है,तोगड़िया जी को महाराज गंज पेट्रोल पम्प पर माल्यार्पण करते हुए जिला पंचायत सभागार में कार्यकर्ताओं व आम सदस्यों के साथ बैठक व प्रेस वार्ता किया जायेगा,व वार्ता समाप्ति के बाद बंशी बाजार,झुन्नू लाल चौराहा सदर गाजीपुर, व मेदनीपुर थाना सुहवल में हिंदू रक्षा निधी का कार्यक्रम सम्पन्न होगा,व भोजन,व रात्रि विश्राम हमारे आवास पर होगा।23:01:2026को डॉ0प्रवीण भाई तोगड़िया चंदन नगर रौजा होते हुए,जंगीपुर,भड़सर,मरदह मे स्वागत माल्यार्पण किया जाना सुनिश्चित करें,गाजीपुर के सारे पदाधिकारी जनपद के बार्डर तक छोड़ने के बाद अपने अपने घर पर प्रस्थान करेंगें। सूत्रों का माना जाय तो डॉ0प्रवीण भाई तोगड़िया का दुर्गेश श्रीवास्तव के यंहा आना चर्चा का विषय है कि श्री श्रीवास्तव द्वारा 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी का आशीर्वाद देनेन आ रहे हैं भाजपा वह विपक्ष में खलबली मची हुई है कि जनपद में श्रीवास्तव समाज के किसी पार्टी ने अभी तक टिकट नहीं दिया है लोगों को लग रहा है कि अगर भाजपा श्रीवास्तव समाज को 2027 में टिकट देती है तो इसका क्या रिजल्ट आएगा आने वाला समय बताएगा।



