By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    ओपी राजभर का अखिलेश को खुला चैलेंज
    “कितनी भी कोशिश कर लो… प्रधान ही रहेंगे प्रशासक” : ओपी राजभर का अखिलेश को खुला चैलेंज
    June 4, 2026
    इनामी आरोपी कमलेश चौधरी ढेर
    गाजीपुर में विनीत राय हत्याकांड का एक लाख का इनामी आरोपी कमलेश चौधरी ढेर
    June 4, 2026
    af
    रेलवे बैठक में सांसद अफजाल अंसारी ने उठाए गाजीपुर के बड़े मुद्दे
    June 3, 2026
    वृद्धा पेंशन आवेदकों
    वृद्धा पेंशन आवेदकों को बड़ा झटका, अब आधार कार्ड नहीं बनेगा जन्मतिथि का प्रमाण
    May 29, 2026
    Pension Scams Using Fake PPOs
    फर्जी पीपीओ से पेंशन घोटाले का मामला, 13 शिक्षकों पर मुकदमा दर्ज
    May 28, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: तीन ग्राम पंचायतों के प्रधानों ने एक सचिव पर लगाए संगीन आरोप, ई-ग्राम स्वराज भुगतान पर उठे सवाल
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > तीन ग्राम पंचायतों के प्रधानों ने एक सचिव पर लगाए संगीन आरोप, ई-ग्राम स्वराज भुगतान पर उठे सवाल
IMG 20251117 WA0271 2
गाजीपुर

तीन ग्राम पंचायतों के प्रधानों ने एक सचिव पर लगाए संगीन आरोप, ई-ग्राम स्वराज भुगतान पर उठे सवाल

Avinash
Last updated: January 23, 2026 7:42 pm
Avinash
Published: January 23, 2026
Share
SHARE

गाजीपुर। करंडा विकास खंड में ग्राम पंचायतों की प्रशासनिक व्यवस्था इन दिनों गंभीर सवालों के घेरे में है। ग्राम सभा कुचौरा, रामनाथपुर एवं मकसूदन पाह (महाबलपुर) के ग्राम प्रधानों ने एक ही पंचायत सचिव संतोष कुमार पर मनमानी, फर्जी वेण्डर फीडिंग एवं फर्जी भुगतान जैसे संगीन आरोप लगाते हुए जिला विकास अधिकारी (DDO) को अलग-अलग शिकायती पत्र सौंपा है।

advertisement

ग्राम पंचायत कुचौरा के ग्राम प्रधान बबलू खरवार ने शिकायत में आरोप लगाया है कि कम्पोजिट विद्यालय कुचौरा में निर्मित बालक-बालिका शौचालय के भुगतान के दौरान ह्यूम पाइप एवं रिबोर कार्य के नाम पर तेजस इंटरप्राइजेज, बीबीएस हार्डवेयर एवं प्लाई बोर्ड के माध्यम से फर्जी भुगतान किया गया। आरोप है कि ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर दर्शाए गए भुगतान की एमबी (मेजरमेंट बुक) एवं स्टेटमेंट संबंधित जेई द्वारा तैयार ही नहीं की गई, इसके बावजूद भुगतान निर्गत कर दिया गया।

advertisement

इसी भुगतान प्रक्रिया के दौरान ग्राम प्रधान की पुत्री के छत से गिरकर घायल होने और जिला अस्पताल पहुंचने की घटना ने मामले को और भी संवेदनशील बना दिया है।

advertisement

वहीं ग्राम पंचायत रामनाथपुर एवं मकसूदन पाह (महाबलपुर) के ग्राम प्रधानों ने आरोप लगाया है कि सचिव द्वारा बिना किसी टेंडर प्रक्रिया के नए वेण्डरों की फीडिंग कराई गई, जिनके माध्यम से कमीशनखोरी एवं फर्जी भुगतान का खेल चल रहा है। प्रधानों का कहना है कि इसी को लेकर सचिव और जनप्रतिनिधियों के बीच लगातार टकराव बना हुआ है, जिससे ग्राम सभाओं के विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं।

तीनों ग्राम प्रधानों ने अपने-अपने लेटर पैड पर जिला विकास अधिकारी से शिकायत करते हुए सचिव को तत्काल हटाने, निष्पक्ष जांच कराने तथा किसी अन्य सचिव की तैनाती की मांग की है।

इस संबंध में पंचायत सचिव संतोष कुमार का कहना है कि जिन ग्राम पंचायतों में भुगतान नहीं हुआ है, वहां के ग्राम प्रधान भी उन पर आरोप लगा रहे हैं।

अब बड़ा सवाल यह है कि एक ही सचिव पर तीन ग्राम पंचायतों से एक जैसे आरोप महज़ संयोग हैं या किसी संगठित घोटाले की ओर इशारा करते हैं? ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर बिना एमबी बने भुगतान किसके आदेश पर हुआ? क्या पंचायतों का पैसा सिस्टम की मिलीभगत से निकाला गया?

फिलहाल इस पूरे प्रकरण से करंडा ब्लॉक में प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। अब निगाहें जिला प्रशासन पर टिकी हैं कि वह इस पंचायती भ्रष्टाचार के आरोपों पर क्या सख्त कदम उठाता है या मामला फाइलों में ही दबकर रह जाएगा।

श्री शिवदास उदासीन इंटर कॉलेज की छात्रा आकांक्षा यादव का मानक इंस्पायर अवार्ड हुआ चयन
गाजीपुर में दर्दनाक हादसा: शॉर्ट सर्किट से सरकारी क्वार्टर में आग, कर्मचारी की मौत
नाबालिग को भगाने वाला युवक गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में भेजा गया जेल
जननायक बिंदरत्न बाबूराम की मनाई गई 15वीं पुण्यतिथि
गाजीपुर में नई आल न्यू Hyundai Venue की शानदार लॉन्चिंग…
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
WhatsApp Image 2025 12 08 at 4.57.45 PM
उत्तर प्रदेशगाजीपुर

जंगीपुर में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज़, जिला प्रभारी राकेश द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं संग की समीक्षा

Avinash
Avinash
December 8, 2025
रेलवे बैठक में सांसद अफजाल अंसारी ने उठाए गाजीपुर के बड़े मुद्दे
ग्रामीण सफाई कर्मचारी ने डा. भीम राव अम्बेडकर प्रतिमा पर किया  माल्यार्पण
सिगरेट देने से मना करने पर विवाद, दुकानदार ने पुलिस व होमगार्ड पर लगाए मारपीट के आरोप
नकाबपोश हमलावरों ने युवक की लाठी-डंडों से पिटाई
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?