By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    ChatGPT Image Jul 19 2026 12 14 32 PM
    जम्मू में पुंछ और किश्तवाड़ में बादल फटे:8 मौतें, 250 गाड़ियां बहीं
    July 19, 2026
    मोहम्मदाबाद में अतिक्रमण हटाते नगर पालिका और पुलिस की संयुक्त टीम
    अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, नगर पालिका और पुलिस का संयुक्त अभियान
    July 4, 2026
    सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो, जिसमें महिलाओं और पुरुषों के बीच विवाद को लेकर चर्चा हो रही है।
    बहस के बाद महिलाओं ने खुद फाड़े कपड़े? “Viral Video” ने सोशल मीडिया पर मचा दिया बवाल
    June 23, 2026
    राजभर और सपा के बीच तेज हुई सियासी जंग।
    राजभर का बड़ा दावा या सपा की नई चाल? 2027 से पहले तेज हुई सियासी हलचल
    June 23, 2026
    भांवरकोल के बाठा गांव के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव
    घर से निकले युवक की अगले दिन मिली लाश, बाठा गांव के पास शव मिलने से मचा हड़कंप
    June 20, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: जाति-पांत की दीवारें टूटीं, एक पंक्ति में बैठा समाज 26वें समरसता खिचड़ी सहभोज ने रचा सामाजिक सौहार्द का इतिहास
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > जाति-पांत की दीवारें टूटीं, एक पंक्ति में बैठा समाज 26वें समरसता खिचड़ी सहभोज ने रचा सामाजिक सौहार्द का इतिहास
WhatsApp Image 2026 01 14 at 6.53.08 PM
गाजीपुर

जाति-पांत की दीवारें टूटीं, एक पंक्ति में बैठा समाज 26वें समरसता खिचड़ी सहभोज ने रचा सामाजिक सौहार्द का इतिहास

Avinash
Last updated: January 14, 2026 7:09 pm
Avinash
Published: January 14, 2026
Share
SHARE

गाजीपुर। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर सामाजिक समरसता, समानता और मानवीय संवेदना की एक प्रेरक तस्वीर बुधवार 14 जनवरी को जहूराबाद विधानसभा क्षेत्र के बाराचवर स्थित योगेन्द्र सिंह इंटर कॉलेज परिसर में देखने को मिली। अखिल भारतीय बनवासी कल्याण आश्रम से संबद्ध सेवा समर्पण संस्थान, गाजीपुर द्वारा लगातार 26वें वर्ष आयोजित समरसता खिचड़ी सहभोज का आयोजन भव्य, गरिमामय और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

advertisement
WhatsApp Image 2026 01 14 at 6.53.07 PM
जाति-पांत की दीवारें टूटीं, एक पंक्ति में बैठा समाज 26वें समरसता खिचड़ी सहभोज ने रचा सामाजिक सौहार्द का इतिहास 14

कार्यक्रम में मुसहर, डोम, बाँसफोर, नट, नोना, चमार सहित दलित, वंचित और वनवासी समाज के लोगों के साथ-साथ समाज के विभिन्न वर्गों के दो हजार से अधिक लोगों ने एक साथ बैठकर खिचड़ी ग्रहण की। इसके साथ ही हजारों जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया गया, जिससे यह आयोजन सामाजिक समानता और मानवीय करुणा का जीवंत उदाहरण बन गया।

advertisement

मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर ने कहा कि यदि सनातन धर्म के खोए हुए गौरव को पुनः स्थापित करना है, तो समाज से जातिगत भेदभाव, असमानता और छुआछूत को समाप्त करना होगा। इसके लिए गांव-गांव में समरसता सहभोज और सामाजिक समन्वय के कार्यक्रमों की आवश्यकता है।

advertisement
WhatsApp Image 2026 01 14 at 6.53.08 PM
जाति-पांत की दीवारें टूटीं, एक पंक्ति में बैठा समाज 26वें समरसता खिचड़ी सहभोज ने रचा सामाजिक सौहार्द का इतिहास 15

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश राय ने कहा कि अखिल भारतीय बनवासी कल्याण आश्रम, सेवा भारती जैसे संगठन वर्षों से वनवासी, दलित और पिछड़े समाज के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार और संगठन सामाजिक समरसता को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक कालीचरण राजभर ने अपने विधानसभा क्षेत्र में इस प्रकार के आयोजन के लिए सेवा समर्पण संस्थान के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं अन्य विशिष्ट अतिथियों रामराज वनवासी, राममूर्ति बाँसफोर और मदनलाल भारती ने कहा कि यदि समाज का विकसित वर्ग पिछड़े, दलित और वनवासी समाज को सम्मान देते हुए अपना सहोदर माने, तो देश शीघ्र ही विकसित राष्ट्र की दिशा में आगे बढ़ेगा और समाज में अमन-चैन तथा खुशहाली का वातावरण बनेगा।

इससे पूर्व आयोजक मंडल की ओर से अनिल चौहान, सुधीर सिंह, वृजेन्द्र सिंह और राजकुमार झाबर ने अतिथियों का अंगवस्त्र एवं पुष्पमालाओं से स्वागत किया। सेवा समर्पण संस्थान के पदाधिकारियों नीरज श्रीवास्तव, जितेन्द्र सिंह, बबलू जायसवाल, हरिहर वनवासी, मंगरू बनवासी, प्रभाकर त्रिपाठी और संतोष जायसवाल ने आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

कार्यक्रम का संचालन उत्थान फाउंडेशन के सचिव संजीव कुमार गुप्ता ने किया, जबकि सुधीर सिंह ने आभार ज्ञापन प्रस्तुत किया।

सांसद अफजाल अंसारी के खिलाफ आपत्तिजनक फेसबुक टिप्पणी पर सपा महिला नेताओं का आक्रोश
वेलफेयर क्लब गाजीपुर की बैठक में जनपद स्तरीय बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता की तैयारियाँ जोरो पर
पत्रकार शिवप्रताप तिवारी की दादी आरती तिवारी का निधन, पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि
गाजीपुर: गरीबों के मुफ्त इलाज पर संकट, सर्जरी के लिए मोटी रकम वसूलने का आरोप
फरहत अंसारी की याचिका पर हाईकोर्ट का आदेश, डीएम गाजीपुर को 5 हफ्ते में निर्णय लेने का निर्देश
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
IMG 20251009 WA0248
गाजीपुर

छात्रा प्राची कश्यप को एक दिन बनाया गया जिलाधिकारी

Sonu sharma
Sonu sharma
October 9, 2025
डीएम अनुपम शुक्ला ने निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज और महिला छात्रावास का किया निरीक्षण
डॉ. प्रवीण तोगड़िया का आगमन, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी
स्वास्थ्य शिविर में 1200 मरीजों की जांचोपरांत दवा का वितरण किया
गाजीपुर पत्रकार भवन पर वरिष्ठ पत्रकार स्व० राजीव सिंह को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?