By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    एक्शन एक्टर गुलाब सलाट को किया गया सम्मानित
    September 29, 2024
    तिरुपति मंदिर के प्रसाद में पशुओं की चर्बी और मछली के तेल म‍िलाने पर भड़के साधु-संत, साजिश का आरोप
    September 21, 2024
    आर्मी अफसर की मंगेतर के साथ पुलिस स्टेशन में यौन उत्पीड़न, IIC पर गंभीर आरोप
    September 21, 2024
    दिल्ली-देहरादून हाइवे पर भीषण हादसा: कार-ट्रक भिड़ंत में चार लोगों की मौत, कई घायल
    September 12, 2024
    “डॉक्टरों की हड़ताल पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- ड्यूटी पर नहीं लौटे तो राज्य सरकार उठाएगी कदम”
    September 9, 2024
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: नोनहरा–बरतर में 52वीं सीनियर महिला राज्य कबड्डी चैंपियनशिप का भव्य समापन
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > नोनहरा–बरतर में 52वीं सीनियर महिला राज्य कबड्डी चैंपियनशिप का भव्य समापन
WhatsApp Image 2026 01 14 at 6.51.51 PM
गाजीपुर

नोनहरा–बरतर में 52वीं सीनियर महिला राज्य कबड्डी चैंपियनशिप का भव्य समापन

avinash yadav
Last updated: January 14, 2026 7:18 pm
avinash yadav
Published: January 14, 2026
Share
SHARE

उत्तर प्रदेश पुलिस ने वाराणसी को हराकर खिताब पर किया कब्जा

advertisement

गाजीपुर। जिला कबड्डी एसोसिएशन के तत्वावधान में नोनहरा–बरतर में आयोजित 52वीं सीनियर महिला राज्य कबड्डी चैंपियनशिप (सुपर लीग प्रतियोगिता) का तीसरा और अंतिम दिन खेल प्रेमियों के लिए यादगार बन गया। इस दिन खेले गए क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों में जबरदस्त रोमांच, संघर्ष और उच्चस्तरीय खेल देखने को मिला। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जोनों से आई 15 टीमों ने प्रतियोगिता में भाग लेकर महिला कबड्डी की बढ़ती ताकत और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

advertisement

तीसरे दिन क्वार्टर फाइनल का पहला मुकाबला वाराणसी और मेरठ के बीच खेला गया, जिसमें वाराणसी ने सधे हुए खेल का प्रदर्शन करते हुए मेरठ को 35–20 अंकों से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। दूसरे क्वार्टर फाइनल में मुजफ्फरनगर और मथुरा आमने–सामने रहीं, जहां मुजफ्फरनगर ने आक्रामक खेल के दम पर मथुरा को 37–25 से हराकर 12 अंकों की जीत दर्ज की। तीसरे मुकाबले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने मऊ को 45–16 के बड़े अंतर से शिकस्त दी। वहीं चौथा क्वार्टर फाइनल गाजीपुर और आजमगढ़ के बीच खेला गया, जो पूरे समय बेहद रोमांचक रहा। अंततः गाजीपुर ने आजमगढ़ को 30–24 से पराजित करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई।

advertisement

सेमीफाइनल मुकाबलों में भी दर्शकों को रोमांच से भरपूर खेल देखने को मिला। पहले सेमीफाइनल में गाजीपुर का सामना अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ियों से सुसज्जित उत्तर प्रदेश पुलिस टीम से हुआ। अनुभव और रणनीतिक बढ़त के चलते उत्तर प्रदेश पुलिस ने गाजीपुर को 38–15 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में वाराणसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुजफ्फरनगर को 30–12 से हराकर फाइनल का टिकट कटाया।

फाइनल मुकाबला उत्तर प्रदेश पुलिस और वाराणसी के बीच खेला गया, जो अंत तक बेहद रोमांचक रहा। दोनों टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। अंततः उत्तर प्रदेश पुलिस ने 34–28 के स्कोर से वाराणसी को पराजित कर 6 अंकों की जीत दर्ज करते हुए चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष भी यही दोनों टीमें फाइनल में आमने–सामने थीं, जिससे इस मुकाबले का रोमांच और बढ़ गया।

प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जोनों से मेरठ, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश पुलिस, मथुरा, मऊ, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मिर्जापुर, जौनपुर, गौतमबुद्धनगर, बागपत, गोरखपुर, वाराणसी, आजमगढ़ और शामली की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से खेल रहीं अन्नु ने शानदार प्रदर्शन किया। बांग्लादेश में हुए विश्व कप में भारत का नेतृत्व कर चुकी अन्नु को उनके उत्कृष्ट खेल के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ घोषित किया गया।

प्रतियोगिता के दौरान पूर्व कुलपति प्रो. हरिकेश सिंह, पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दूबे, पूर्व पंचायत अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष कबड्डी एसोसिएशन हनुमान सिंह यादव, राजकीय सिटी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार यादव सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। उत्तर प्रदेश से राष्ट्रीय चयन के लिए पर्यवेक्षक के रूप में रामब्रत भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मार्कंडेय यादव, रामानुज सिंह, सुरेंद्र यादव, दिनेश सिंह, रविशंकर यादव, रामकेवल, तुल्ला राइनी, नेहाल, जयप्रकाश कुशवाहा, विजय कुशवाहा, अंजनी सिंह, अकरम सहित अनेक खेल प्रेमी और आयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे।

प्रतियोगिता का समापन जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आज की बेटियां गांव से निकलकर देश और दुनिया में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं, यह समाज के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आयोजन समिति को सफल प्रतियोगिता के लिए बधाई दी।

अंत में जिला कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह यादव एवं आयोजन समिति के सदस्यों ने अतिथियों, खिलाड़ियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026 01 14 at 6.51.51 PM
नोनहरा–बरतर में 52वीं सीनियर महिला राज्य कबड्डी चैंपियनशिप का भव्य समापन 3
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में आम सदस्यों के बैठक सम्पन्न
सांसद व सदर विधायक ने सीवर की समस्या लेकर दिशा बैठक संपन्न
बीमारी से परेशान होकर युवक ने लगाई फांसी
दिनदहाड़े गांव में गोली मार कर बदमाश फरार
सत्ता में भागीदारी के लिए संघर्ष की जरूरत – अरूण कुमार श्रीवास्तव
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
IMG 20251108 WA0470
गाजीपुर

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने किया लिटरेचर फेस्टिवल 2025 का शुभारंभ

Sonu sharma
Sonu sharma
November 8, 2025
समाजवादी जनता पार्टी चंद्रशेखर की प्रदेश कमेटी की बैठक संपन्न, संगठन मजबूत करने पर जोर
जिला पंचायत राज अधिकारी अपने कार्य व व्यवहार में परिवर्तन लाएं : दुर्गेश
17 से 19 जुलाई तक लगेगा मेगा विद्युत बिल समाधान शिविर
गाजीपुर–बिहार शराब तस्करी नेटवर्क पर फिर सवाल, राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत का स्टीकर लगा वाहन जब्त…
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?