By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    गाजीपुर गोचर भूमि से अवैध मजार हटाई गई
    गाजीपुर: कोर्ट के आदेश के बाद गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाया, प्रशासन ने कराई कार्रवाई
    August 30, 2026
    कस्तूरबा विद्यालय भोजन गुणवत्ता जांचते अधिकारी
    अधिकारियों ने छात्राओं के साथ किया भोजन, कस्तूरबा विद्यालयों में परखी भोजन की गुणवत्ता
    August 19, 2026
    गहमर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी
    गहमर कामाख्या मंदिर में महिलाओं से अभद्रता, पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार
    August 13, 2026
    DM अनुपम शुक्ला गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण करते हुए
    गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण: डीएम अनुपम शुक्ला ने बिजली विभाग में पकड़ीं कमियां, ट्रांसफॉर्मर मरम्मत तेज करने के निर्देश
    August 12, 2026
    गाय से टकराने के बाद डॉक्टर की कार पर हमला
    बदायूं में डॉक्टर की कार से गाय टकराई, फिर भीड़ ने की मारपीट; वायरल वीडियो के बाद 4 लोग हिरासत में
    August 12, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: नौ साल से लंबित मांगों पर सरकार की अनदेखी से लेखपालों में नाराजगी, किया धरना प्रदर्शन
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > नौ साल से लंबित मांगों पर सरकार की अनदेखी से लेखपालों में नाराजगी, किया धरना प्रदर्शन
IMG 20251115 WA0345
गाजीपुर

नौ साल से लंबित मांगों पर सरकार की अनदेखी से लेखपालों में नाराजगी, किया धरना प्रदर्शन

Sonu sharma
Last updated: November 15, 2025 11:26 pm
Sonu sharma
Published: November 15, 2025
Share
SHARE

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर मुहम्मदाबाद लेखपाल संघ ने शनिवार को तहसील समाधान दिवस सहित सभी कार्यों का बहिष्कार किया। लेखपालों ने अपनी नौ साल से लंबित मांगों पर शासन द्वारा कोई ठोस पहल न किए जाने के विरोध में तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। संघ की प्रमुख मांगों में राजस्व लेखपाल संवर्ग को तकनीकी संवर्ग घोषित करना, पदनाम बदलकर राजस्व उपनिरीक्षक करना और न्यूनतम शैक्षिक योग्यता स्नातक निर्धारित करना शामिल है। इसके अतिरिक्त, प्रारंभिक वेतनमान को ग्रेड पे 2800 करने की मांग भी की गई।
इन मांगों के लिए किया प्रदर्शन लेखपालों ने पदोन्नति के अवसर बढ़ाने और हर पांच लेखपालों पर एक राजस्व निरीक्षक का पद सृजित करने की मांग की। उन्होंने चार राजस्व निरीक्षकों के सापेक्ष एक नायब तहसीलदार का पद सृजित करने और इन दोनों पदों पर लेखपालों को पर्याप्त प्रतिनिधित्व देने की भी मांग उठाई। नायब तहसीलदार के पद पर 50 प्रतिशत सीधी भर्ती में से 25 प्रतिशत पद लेखपालों के लिए विभागीय परीक्षा के माध्यम से आरक्षित करने की मांग भी की गई। एसीपी विसंगति को दूर करने की मांग भी प्रमुख रही। इसमें प्रथम एसीपी में 10 वर्ष की सेवा पर 2800 ग्रेड पे, द्वितीय में 16 वर्ष पर 4200 ग्रेड पे और 26 वर्ष की सेवा पर 4600 ग्रेड पे प्रदान करने की मांग शामिल है। एसडीएम के जरिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा अन्य मांगों में स्टेशनरी भत्ता 100 रुपए से बढ़ाकर 1000 रुपए और विशेष भत्ता 2500 रुपए करना शामिल है। संगठन ने अंतरमंडलीय स्थानांतरण बहाल करने और 2004 के बाद नियुक्त मृतक आश्रित लेखपालों को पेंशन स्वीकृत करने की भी मांग की। जनसंख्या वृद्धि और शहरीकरण को देखते हुए लेखपालों के पदों में वृद्धि करने, साथ ही राजस्व सहायक और राजस्व चौकी की व्यवस्था लागू करने की मांग भी उठाई गई। इस धरना-प्रदर्शन में संगठन के तहसील अध्यक्ष संतोष राय, उपाध्यक्ष रविकांत सिंह, मंत्री अफसर अली, संगठन मंत्री आशुतोष सिंह, कोषाध्यक्ष नीरज कुमार, जिला मंत्री प्रवीण कुमार, आयुषी मिश्रा,प्राची दुबे अखिलेख कुमार,दीपक चौहान,राकेश वर्मा,महेंद्र कुशवाहा, सुनील यादव सहित कई लेखपाल मौजूद रहे। संगठन ने अपनी आठ सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन मुहम्मदाबाद एसडीएम डॉक्टर हर्षित तिवारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा है।

advertisement
सपा अधिवक्ता सभा की मासिक बैठक सम्पन्न, रमेश यादव बने जिला प्रभारी
लूर्दस कान्वेंट बालिका इंटर कॉलेज में एनसीसी दिवस सप्ताह मनाया गया
समर्पण संस्था शास्त्री नगर गाजीपुर के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आयोजन
गाजीपुर: यूपीटीईटी परीक्षा केंद्रों पर स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने संभाली जलपान व्यवस्था
अधिकार के साथ कर्तव्यों का पालन भी एक नागरिक का परम दायित्व। – एड. चन्द्र मोहन सिंह
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
IMG 20260630 WA0010
गाजीपुर

गाजीपुर में व्यापारी कल्याण दिवस: दानवीर भामाशाह जयंती पर उद्यमियों का सम्मान

Sonu sharma
Sonu sharma
June 30, 2026
अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश: OBC, SC-ST और दिव्यांग बच्चों के लिए आरक्षण
स्वर सागर संस्था द्वारा “स्वरांजलि” कार्यक्रम का भव्य आयोजन
छात्रवृत्ति भुगतान को लेकर बड़ी अपडेट, 29 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होगा धनराशि का अंतरण
गाजीपुर में रोजगार का सुनहरा मौका: सभी ब्लॉकों पर लगेगा SIS भर्ती शिविर, हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?