
गाजीपुर । सादात स्थानीय ब्लाक के पूर्व ब्लाक प्रमुख धर्मदेव यादव के छोटे पुत्र आदित्य देव ने नीट क्वालीफाई करके क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उसकी आल इंडिया रैंकिंग 12357 है । जबकि ओबीसी रैंक 5292 है । उसने प्रथम प्रयास में ही यह कामयाबी हासिल की है । पूर्व ब्लाक प्रमुख एवं आदित्य देव की मां रीता यादव ने अपने पुत्र की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए उसे बधाई दी है । उनका बड़ा पुत्र उत्कर्ष देव पहले ही नीट क्वालीफाई कर डाक्टर बन चुका है ।



