By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    गाजीपुर गोचर भूमि से अवैध मजार हटाई गई
    गाजीपुर: कोर्ट के आदेश के बाद गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाया, प्रशासन ने कराई कार्रवाई
    August 30, 2026
    कस्तूरबा विद्यालय भोजन गुणवत्ता जांचते अधिकारी
    अधिकारियों ने छात्राओं के साथ किया भोजन, कस्तूरबा विद्यालयों में परखी भोजन की गुणवत्ता
    August 19, 2026
    गहमर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी
    गहमर कामाख्या मंदिर में महिलाओं से अभद्रता, पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार
    August 13, 2026
    DM अनुपम शुक्ला गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण करते हुए
    गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण: डीएम अनुपम शुक्ला ने बिजली विभाग में पकड़ीं कमियां, ट्रांसफॉर्मर मरम्मत तेज करने के निर्देश
    August 12, 2026
    गाय से टकराने के बाद डॉक्टर की कार पर हमला
    बदायूं में डॉक्टर की कार से गाय टकराई, फिर भीड़ ने की मारपीट; वायरल वीडियो के बाद 4 लोग हिरासत में
    August 12, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: पूर्व ब्लॉक प्रमुख रघुवंश सिंह की चौराहे से हटाई गई प्रतिमा, सार्वजनिक स्थल पर लगाए जाने की मांग…
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > पूर्व ब्लॉक प्रमुख रघुवंश सिंह की चौराहे से हटाई गई प्रतिमा, सार्वजनिक स्थल पर लगाए जाने की मांग…
IMG 20260121 WA0458
गाजीपुर

पूर्व ब्लॉक प्रमुख रघुवंश सिंह की चौराहे से हटाई गई प्रतिमा, सार्वजनिक स्थल पर लगाए जाने की मांग…

Sonu sharma
Last updated: January 21, 2026 8:18 pm
Sonu sharma
Published: January 21, 2026
Share
SHARE
img 20260121 wa04594108848170583370079
पूर्व ब्लॉक प्रमुख रघुवंश सिंह की चौराहे से हटाई गई प्रतिमा, सार्वजनिक स्थल पर लगाए जाने की मांग... 13

गाजीपुर। सादात नगर के उत्तर_पश्चिम में स्थित चौराहे पर लगी पूर्व ब्लॉक प्रमुख रघुवंश सिंह की प्रतिमा को 27 वर्षों बाद बुधवार को चौराहे से हटा दिया गया। जेसीबी मशीन के सहारे मजदूरों ने प्रतिमा को यहां से हटाकर थोड़ी दूर स्थित टेलीफोन एक्सचेंज परिसर में रख दिया। इस पर आपत्ति जताते हुए पूर्व ब्लाक प्रमुख स्व. रघुवंश सिंह की पुत्री सुनीता सिंह ने कहा कि विभागीय अधिकारी बिना किसी लिखित नोटिस के ही प्रतिमा को हटा दिए, जो सरासर गलत है। उन्होंने प्रतिमा को पुनः किसी सार्वजनिक स्थल पर लगाए जाने की मांग की है। फिलहाल चौराहे से प्रतिमा को हटाने का निर्णय सैदपुर से मरदह तक बन रहे एनएच 124 डी के निर्माण के मद्देनजर लिया गया है। गौरतलब है कि स्व. रघुवंश सिंह सादात की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत मिर्जापुर के निवासी थे। उनका जन्म 10 मार्च 1939 को हुआ था और निधन 11 अप्रैल 1997 को हुआ। उन्होंने 20 जुलाई 1961 से 11 अप्रैल 1997 तक बापू इंटर कॉलेज में भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता के रूप में सेवा दी। वह मई 1983 से जुलाई 1995 तक तीन बार सादात के ब्लॉक प्रमुख भी रहे। इसके अतिरिक्त, वे 1992 से 1997 तक जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी थे। सादात नगर में रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले चौराहे पर स्थापित उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण 14 फरवरी 1999 को तत्कालीन डीएम राजन शुक्ला ने किया था। पीडब्ल्यूडी वाराणसी मंडल के अधिशाषी अभियंता मृत्युंजय यादव ने बताया कि चौराहे पर स्थित यह प्रतिमा यातायात को सुगम बनाने में बाधा उत्पन्न कर रही थी, जिसके चलते प्रतिमा को हटाया जाना जरूरी था।

advertisement
तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, बहन के घर खिचड़ी देने जा रहे थे भाई
छात्रवृत्ति 2026-27: नए छात्रों के आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर
मवेशियों से लदा पिकप वाहन को भांवरकोल पुलिस ने किया गिरफ्तार
भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय के बड़े भाई स्वर्गीय राजेश राय की स्मृति में राजधानी दिल्ली में भावपूर्ण प्रार्थना सभा….
किसानों को वितरित किया गया चना व सरसों बीज के मिनीकिट
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
IMG 20261002 WA0001
गाजीपुर

गाजीपुर के यात्रियों को मिलेगी राहत, गहमर स्टेशन पर होगा पाटलिपुत्र एक्सप्रेस का ठहराव

Sonu sharma
Sonu sharma
October 2, 2026
जनगणना2027 में लगे लिपिक/परिचारक पद को जिला प्रशासन परिवर्तित करें – दुर्गेश
गाजीपुर बनेगा फुटबॉल का महाकुंभ, 23 जिलों की 155 टीमें लेंगी हिस्सा
गुरु के संस्कारों से ही होगा सभ्य समाज का निर्माण: त्रिदंडी स्वामी लक्ष्मी नारायण
संपादक वेद प्रकाश श्रीवास्तव की पत्नी का निधन, पत्रकार जगत में शोक की लहर
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?