
गाजीपुर। समर्पण संस्था शास्त्री नगर गाजीपुर द्वारा संचालित राजेश्वरी विकलांग विद्यालय एवं व्यवसायिक प्रशिक्षण केंद्र शास्त्री नगर फ़तेउल्लाहपुर रजादी गाजीपुर के अध्यनरत दिव्यांग बच्चों को नगर के प्रबुद्ध समाज सेवी सोनम राय, अमित शर्मा, रजनीश मिश्रा ने कंबल और शिल्पी सिंह, विशाल सिंह ने स्वेटर वितरण किया। इस अवसर पर विद्यालय की संरक्षिका सुश्री सविता सिंह भी मौजूद रही।



