By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    ChatGPT Image Jul 19 2026 12 14 32 PM
    जम्मू में पुंछ और किश्तवाड़ में बादल फटे:8 मौतें, 250 गाड़ियां बहीं
    July 19, 2026
    मोहम्मदाबाद में अतिक्रमण हटाते नगर पालिका और पुलिस की संयुक्त टीम
    अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, नगर पालिका और पुलिस का संयुक्त अभियान
    July 4, 2026
    सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो, जिसमें महिलाओं और पुरुषों के बीच विवाद को लेकर चर्चा हो रही है।
    बहस के बाद महिलाओं ने खुद फाड़े कपड़े? “Viral Video” ने सोशल मीडिया पर मचा दिया बवाल
    June 23, 2026
    राजभर और सपा के बीच तेज हुई सियासी जंग।
    राजभर का बड़ा दावा या सपा की नई चाल? 2027 से पहले तेज हुई सियासी हलचल
    June 23, 2026
    भांवरकोल के बाठा गांव के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव
    घर से निकले युवक की अगले दिन मिली लाश, बाठा गांव के पास शव मिलने से मचा हड़कंप
    June 20, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम से सशक्त होगा ग्रामीण विकास : सीडीओ
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > Home > प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम से सशक्त होगा ग्रामीण विकास : सीडीओ
WhatsApp Image 2025 12 23 at 8.10.13 PM
Homeउत्तर प्रदेशगाजीपुर

प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम से सशक्त होगा ग्रामीण विकास : सीडीओ

Avinash
Last updated: December 23, 2025 8:13 pm
Avinash
Published: December 23, 2025
Share
SHARE

गाजीपुर। सुशासन सप्ताह – प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि भूतपूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के अवसर पर वर्तमान सरकार द्वारा सुशासन सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। सुशासन का तात्पर्य पारदर्शी, उत्तरदायी एवं न्यायसंगत शासन व्यवस्था से है। वर्तमान सरकार इसी उद्देश्य को साकार करने के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। हम सभी अधिकारियों का दायित्व है कि इन योजनाओं का लाभ पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ वास्तविक पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाया जाए।

advertisement

उन्होंने कहा कि नागरिकों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना भी सुशासन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। तहसील दिवस, जनता दर्शन, थाना दिवस, आईजीआरएस पोर्टल सहित विभिन्न माध्यमों से प्राप्त जन शिकायतों को केवल सुनना ही नहीं, बल्कि उनका निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना भी सुशासन की पहचान है। सभी अधिकारियों को पूरी निष्ठा और लगन के साथ कार्य करते हुए दूरस्थ गांवों के लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करना चाहिए।

advertisement

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के सतत विकास के लिए योजनाओं को निचले स्तर पर रहने वाले लोगों की वास्तविक जरूरतों और अपेक्षाओं के अनुरूप तैयार कर नवीनतम तकनीकी साधनों के माध्यम से प्रभावी, पारदर्शी और जवाबदेह तरीके से लागू किया जाना चाहिए। ग्रामीण एवं उपेक्षित क्षेत्रों का विकास शासन की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है, जिससे शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के बीच की खाई को पाटा जा सके।

advertisement

उन्होंने यह भी कहा कि सुशासन का मुख्य उद्देश्य आमजन के प्रति अच्छा व्यवहार, सौंपे गए दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन तथा प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करना है।

कार्यशाला में जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज ने कहा कि शासन की योजनाओं को पारदर्शी ढंग से जनसामान्य तक पहुंचाना और उनकी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करना ही सच्चा सुशासन है। उन्होंने बताया कि सुशासन सप्ताह 19 दिसंबर से 25 दिसंबर 2025 तक मनाया जा रहा है, जिसके तहत विभिन्न विभागों द्वारा चौपाल एवं कैंप आयोजित कर पात्र लाभार्थियों को सरकार की लाभपरक योजनाओं से आच्छादित किया जा रहा है। कार्यशाला में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2025 12 23 at 8.10.14 PM
प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम से सशक्त होगा ग्रामीण विकास : सीडीओ 14
WhatsApp Image 2025 12 23 at 8.10.13 PM
प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम से सशक्त होगा ग्रामीण विकास : सीडीओ 15
वेलफेयर क्लब बौद्धिक प्रतियोगिता का परिणाम घोषित
रोटरी की सच्ची सेवा ही पब्लिक में इमेज बनाती है – दिनेश गर्ग
गाजीपुर में किसान दिवस: बिजली, सिंचाई, खाद और बीज की समस्याओं पर सीडीओ सख्त
जिला श्रम बन्धु की बैठक आयोजित, निर्माण श्रमिकों के हितों व श्रम अधिनियमों के प्रभावी प्रवर्तन पर जोर
33 वर्षों की सेवा के बाद अमरेश कुमार सिंह सेवानिवृत्त, सहकारिता विभाग ने दी भावभीनी विदाई
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
OIP
Homeउत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुर

गाजीपुर में सनसनीखेज वारदात, छेड़छाड़ के विवाद में गई युवक की जान

Shakti
Shakti
December 13, 2025
ABVP ने आयोजित किया प्रतिभा सम्मान समारोह: बोले- युवा शक्ति ही राष्ट्र का प्राण तत्व हैं
एबीवीपी ने जेन-ज़ी को विवेकानंद के राष्ट्रवादी दर्शन से जोड़ा” स्वामी विवेकानंद जयंती पर रोहनिया में संगोष्ठी का आयोजन
अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, 700 करोड़ की जमीन खाली
LPG वितरकों ने निकाला कैंडल मार्च, वितरण शुल्क बढ़ाने की मांग को लेकर वितरकों का प्रदर्शन
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?