
गाजीपुर । मुहम्मदाबाद क्षेत्र के अहिरौली में अमर शहीद स्व० बिजयशंकर राय की स्मृति में शंकर फिलिंग स्टेशन का शुभारंभ पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी ,अभिनव सिन्हा ने मंगलवार को अहिरौली गांव सभा अंतर्गत एनएच 31 पर धूमधाम से समारोह पूर्वक किया इस मौके पर पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार में विकास की गंगा बह रही है इस तरह के फिलिंग सेंटर खुलने से इस पिछड़े इलाके में लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी उन्होंने हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर पर बोलते हुए कहा कि हमारी सेवा ने जो पराक्रम दिखाया है वह काबिले तारीफ है भारत के ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरों तक जगह-जगह भारत माता के नारे लग रहे हैं आगे भी यदि आतंकवादी घटना करने की हिम्मत हिमाचल यदि कोई देश करेगा तो उसका मुंह तोड़ जवाब हमारी सेवा देगी उन्होंने इलाके के विकास के कार्यों के लिए देश के प्रधानमंत्री एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया जिनके नेतृत्व में प्रतिदिन नए-नए उद्योग कल कारखाने स्थापित हो रहे हैं इस मौके पर, इंडियन ऑयल के टेरेटरी प़वंधक संजीव रायडू। सेल्स प्रवंधक जयप्रकाश, भाजपा नेता बिजयशंकर राय, बीरेंद्र राय, जयप्रकाश राय, विद्यासागर गिरी, शशिधर राय, प्रधान प्रदीप सिंह पप्पू, आनंन्द पहलवान, हेमनाथ राय, डा० आलोक राय,जयानंद राय मोनू अवधेश राय ,सुरेश, जयशंकर राय, विद्याशंकर राय, देवेंद्र प्रताप सिंह, नवीन राय, पियूष प़वीण राय, आदि लोग मौजूद रहे ।



