By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    गाजीपुर गोचर भूमि से अवैध मजार हटाई गई
    गाजीपुर: कोर्ट के आदेश के बाद गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाया, प्रशासन ने कराई कार्रवाई
    August 30, 2026
    कस्तूरबा विद्यालय भोजन गुणवत्ता जांचते अधिकारी
    अधिकारियों ने छात्राओं के साथ किया भोजन, कस्तूरबा विद्यालयों में परखी भोजन की गुणवत्ता
    August 19, 2026
    गहमर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी
    गहमर कामाख्या मंदिर में महिलाओं से अभद्रता, पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार
    August 13, 2026
    DM अनुपम शुक्ला गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण करते हुए
    गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण: डीएम अनुपम शुक्ला ने बिजली विभाग में पकड़ीं कमियां, ट्रांसफॉर्मर मरम्मत तेज करने के निर्देश
    August 12, 2026
    गाय से टकराने के बाद डॉक्टर की कार पर हमला
    बदायूं में डॉक्टर की कार से गाय टकराई, फिर भीड़ ने की मारपीट; वायरल वीडियो के बाद 4 लोग हिरासत में
    August 12, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: गंगा स्नान के दौरान किशोर डूबा, 2 घंटे तक नहीं पहुंची रेस्क्यू टीम; सुरक्षा व्यवस्था पर फिर उठे सवाल
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > गंगा स्नान के दौरान किशोर डूबा, 2 घंटे तक नहीं पहुंची रेस्क्यू टीम; सुरक्षा व्यवस्था पर फिर उठे सवाल
img 20260603 wa01834563628405503355246 1
गाजीपुरHomeउत्तर प्रदेश

गंगा स्नान के दौरान किशोर डूबा, 2 घंटे तक नहीं पहुंची रेस्क्यू टीम; सुरक्षा व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

Sonu sharma
Last updated: June 4, 2026 2:33 am
Sonu sharma
Published: June 3, 2026
Share
SHARE

गाजीपुर। शहर के ददरी घाट पर बुधवार सुबह गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। सुबह करीब 6 बजे स्नान कर रहे तीन लोग अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। घाट पर मौजूद लोगों ने चीख-पुकार सुनते ही तत्परता दिखाई और दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन सदर कोतवाली क्षेत्र के गौशाबाद निवासी अंकित बिंद पुत्र राजेश बिंद एक किशोर तेज बहाव और गहराई में समा गया। देखते ही देखते वह आंखों से ओझल हो गया और लापता हो गया। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। परिजन घाट पर ही बिलखते रहे और गंगा की ओर टकटकी लगाए किशोर के मिलने की उम्मीद में बैठे रहे।

advertisement

स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल-112 को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सदर कोतवाली को अवगत कराया। सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस भी ददरी घाट पहुंची और किशोर की तलाश के लिए एनडीआरएफ तथा एसडीआरएफ को सूचना भेजी गई। हालांकि घटना सुबह 6 बजे की होने के बावजूद करीब 8 बजे तक कोई भी रेस्क्यू टीम मौके पर नहीं पहुंच सकी थी। ऐसे में परिजनों और स्थानीय लोगों की चिंता लगातार बढ़ती रही। लोगों का कहना है कि डूबने जैसी आपात स्थिति में शुरुआती घंटे सबसे महत्वपूर्ण होते हैं, लेकिन जिले में तत्काल रेस्क्यू संसाधन उपलब्ध न होने के कारण हर बार बाहरी टीमों का इंतजार करना पड़ता है। इससे राहत और बचाव कार्य में देरी होती है और पीड़ितों के बचने की संभावना भी कम हो जाती है।

advertisement

इस घटना के बाद एक बार फिर गाजीपुर के गंगा घाटों पर सुरक्षा व्यवस्थाओं की पोल खुल गई है। ददरी घाट सहित शहर के कई प्रमुख घाटों पर न तो खतरे वाले क्षेत्रों को चिन्हित करने की पर्याप्त व्यवस्था है और न ही स्थायी रूप से प्रशिक्षित रेस्क्यू कर्मियों की तैनाती। स्थानीय लोगों का आरोप है कि केवल बड़े पर्व, त्योहार या विशेष आयोजनों के दौरान ही प्रशासन सुरक्षा के इंतजाम करता है, जबकि सामान्य दिनों में हजारों श्रद्धालु यहां स्नान और पूजा-पाठ के लिए पहुंचते हैं। गाजीपुर और मऊ समेत आसपास के जिलों से आने वाले लोगों की लगातार आवाजाही के बावजूद सुरक्षा मानकों की अनदेखी होती रही है। बुधवार की घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर कब तक जिले को डूबने जैसी घटनाओं में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की बाहरी टीमों के भरोसे रहना पड़ेगा और घाटों पर स्थायी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

advertisement
गाजीपुर पुलिस की बड़ी सफलता, साइबर फ्रॉड के शिकार को लौटाए ₹99 हजार
पत्रकार की नृशंस हत्या पर जेसीआई ने की निन्दाजेसीआई ने उठाई देश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग
जगतगुरु शंकराचार्य दंडी स्वामी अनंतानंद सरस्वती ने बताया – भक्ति ही ज्ञान और वैराग्य की जननी
समता पीजी कॉलेज में 10 दिवसीय नशा मुक्ति अभियान का समापन, युवाओं को दिलाई जागरूकता की शपथ
समर्पण संस्था की संरक्षिका सविता सिंह को दैनिक जागरण अचीवर अवार्ड से सम्मानित, जिले प्रथम आगमन पर जोरदार स्वागत
TAGGED:ghazipurup policeUttar PradeshVaranasi
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
105158138340683902204312
गाजीपुर

गाजीपुर में अंधऊ-चौकिया बाईपास का निर्माण शुरू, किसानों को मिलेगा 4 गुना मुआवजा

Sonu sharma
Sonu sharma
June 13, 2026
शिव शक्ति रूद्र महायज्ञ में भगवान शिव का हुआ रूद्राभिषेक
चोचकपुर क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन, खेल से बच्चों की प्रतिभा निखरती है: विधायक जै किशन साहू
सड़क पर उतरा सीए संगठन, 113₹ करोड़ की ठगी मामले में फर्जी सीए पर कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी से मिला प्रतिनिधि मंडल
दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?