भुड़कुड़ा पुलिस की कार्रवाई, चौजा पुल के पास से हुई गिरफ्तारी
गाजीपुर। थाना भुड़कुड़ा पुलिस ने प्राणघातक हमला करने के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। यह कार्रवाई दिनांक 19 जनवरी 2026 को अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भुड़कुड़ा के नेतृत्व में की गई।

पुलिस के अनुसार थाना भुड़कुड़ा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मखदुमपुर में दीवार तोड़कर पीछे की ओर दरवाजा खोलने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया था। विवाद के दौरान दोनों पक्षों में प्राणघातक हमला करते हुए मारपीट की घटना हुई। इस संबंध में मारकण्डेय चौहान पुत्र स्वर्गीय सोमल चौहान, निवासी ग्राम मखदुमपुर, थाना भुड़कुड़ा, जनपद गाजीपुर की तहरीर पर दिनांक 04 जनवरी 2026 को मु0अ0सं0 003/2026 धारा 191(2), 191(3), 115(2), 117(2), 351(3) बीएनएस के तहत अरविन्द चौहान सहित कुल नौ अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
विवेचना के दौरान पीड़ितों को आई चोटों की गंभीरता एवं साक्ष्यों के आधार पर उक्त मुकदमे में धारा 352 एवं 109(1) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।
इसी क्रम में विवेचना के दौरान वांछित अभियुक्त अंगद उर्फ प्रवीण चौहान पुत्र सुरेन्द्र चौहान, निवासी ग्राम मखदुमपुर, थाना भुड़कुड़ा, जनपद गाजीपुर, उम्र लगभग 24 वर्ष को मुखबिर खास की सूचना पर चौजा पुल के पास से दिनांक 19.01.2026 को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को थाना लाकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
अभियुक्त का विवरण
- नाम: अंगद उर्फ प्रवीण चौहान
- पिता का नाम: सुरेन्द्र चौहान
- निवास: ग्राम मखदुमपुर, थाना भुड़कुड़ा, जनपद गाजीपुर
- उम्र: लगभग 24 वर्ष
आपराधिक इतिहास
- मु0अ0सं0 003/2026
- धारा 191(2), 191(3), 115(2), 117(2), 351(3), 352, 109(1) बीएनएस
- थाना भुड़कुड़ा, जनपद गाजीपुर
इस गिरफ्तारी में प्रभारी निरीक्षक श्यामजी यादव मय हमराह तथा उप निरीक्षक राजमणी यादव मय हमराह, थाना कोतवाली भुड़कुड़ा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।



