By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    गाजीपुर गोचर भूमि से अवैध मजार हटाई गई
    गाजीपुर: कोर्ट के आदेश के बाद गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाया, प्रशासन ने कराई कार्रवाई
    August 30, 2026
    कस्तूरबा विद्यालय भोजन गुणवत्ता जांचते अधिकारी
    अधिकारियों ने छात्राओं के साथ किया भोजन, कस्तूरबा विद्यालयों में परखी भोजन की गुणवत्ता
    August 19, 2026
    गहमर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी
    गहमर कामाख्या मंदिर में महिलाओं से अभद्रता, पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार
    August 13, 2026
    DM अनुपम शुक्ला गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण करते हुए
    गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण: डीएम अनुपम शुक्ला ने बिजली विभाग में पकड़ीं कमियां, ट्रांसफॉर्मर मरम्मत तेज करने के निर्देश
    August 12, 2026
    गाय से टकराने के बाद डॉक्टर की कार पर हमला
    बदायूं में डॉक्टर की कार से गाय टकराई, फिर भीड़ ने की मारपीट; वायरल वीडियो के बाद 4 लोग हिरासत में
    August 12, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: बहन की शादी में शामिल होने घर आ रहे सेना के जवान की ट्रेन से गिरकर मौत, परिवार में मातम
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > बहन की शादी में शामिल होने घर आ रहे सेना के जवान की ट्रेन से गिरकर मौत, परिवार में मातम
IMG 20261127 WA0013
गाजीपुर

बहन की शादी में शामिल होने घर आ रहे सेना के जवान की ट्रेन से गिरकर मौत, परिवार में मातम

Sonu sharma
Last updated: November 27, 2026 9:49 pm
Sonu sharma
Published: November 27, 2026
Share
SHARE

गाजीपुर। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। परिवार को इंतजार था कि देश की सेवा में तैनात बेटा छुट्टी लेकर घर पहुंचेगा और चचेरी बहन की शादी में शामिल होकर खुशियों में शरीक होगा। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। घर लौटते समय ट्रेन से गिरकर सेना के हवलदार अनुप कुमार यादव (34) की दर्दनाक मौत हो गई। जवान की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। शादी की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गईं।जानकारी के अनुसार, अनुप कुमार यादव पुत्र महेश यादव वर्ष 2009 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। वर्तमान में वह पंजाब के गुरदासपुर स्थित राजपूत रेजिमेंट की 17वीं बटालियन में हवलदार के पद पर तैनात थे। सेना में करीब 17 वर्षों तक सेवाएं देने वाले अनुप कुमार यादव 30 नवंबर को होने वाली अपनी चचेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए एक महीने की छुट्टी लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान ट्रेन से गिरने के कारण उनकी मौत हो गई।अनुप कुमार यादव का पैतृक निवास अनपरा-ओबरा, दुद्धी तहसील, जिला सोनभद्र बताया गया है। वहीं, उनका संबंध गाजीपुर के भोटापुर गांव से भी था। उनके परिवार में पत्नी आराधना और दो बेटे हैं। बड़ा बेटा मानस नौ वर्ष का है, जबकि छोटा बेटा वायुन महज दो वर्ष का है। जवान की असामयिक मौत से पत्नी और दोनों बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।परिवार के लोग शादी समारोह को लेकर तैयारियों में जुटे थे। उन्हें उम्मीद थी कि अनुप घर पहुंचेंगे तो विवाह की खुशियां और बढ़ जाएंगी। लेकिन जिस सदस्य के स्वागत की तैयारी थी, उसकी मौत की खबर ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया। दोनों मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। पत्नी आराधना का रो-रोकर बुरा हाल है।वर्ष 2009 में सेना में भर्ती होकर देश सेवा का संकल्प लेने वाले अनुप कुमार यादव का इस तरह असमय दुनिया से चले जाना परिवार और परिचितों के लिए अपूरणीय क्षति है। जवान की मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

advertisement

advertisement

advertisement
टोटो चालक को प्राइवेट बस संचालक ने मारा पीटा…
गाजीपुर में मेडिकल स्टोरों पर ड्रग्स इंस्पेक्टर का औचक निरीक्षण, कई दुकानों को नोटिस
युवाओं को मिलेगा 3.5 लाख तक ऋण और ब्याज अनुदान
गाजीपुर का निवासी फर्जी आईडी कार्ड बनाकर युवक को बनाया था शिकार
जन्मदिन पर सेवा, पर्यावरण संरक्षण और आस्था का संगम, वृक्षारोपण
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
1003125623
उत्तर प्रदेशगाजीपुर

गाजीपुर में 317 दिव्यांगजनों को मिला सहायक उपकरणों का लाभ, 48 लाख की लागत से 1035 उपकरण वितरित

Sonu sharma
Sonu sharma
September 17, 2026
अवैध निर्माण पर प्रशासन की कार्रवाई, चकरोड की जमीन से हटवाया गया चबूतरा
PES संवर्ग में पदोन्नति पर सम्मानित हुए खंड शिक्षा अधिकारी आलोक कुमार
राजभर के बयान पर शंकराचार्य का पलटवार— “मुझे कुर्सी का लालच नहीं”
पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति, प्रो. राकेश कुमार सिंह की हुई नियुक्ति
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?