

गाजीपुर । सादात नगर पंचायत के वार्ड संख्या दो निवासी वरुण देव मुंशी को उत्तर प्रदेश समाजवादी व्यापार सभा का जिला सचिव मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन की जानकारी देते हुए उप्र. समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष विशाल मद्धेशिया ने बताया कि वरुण देव मुंशी का मनोनयन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार तथा प्रदेश अध्यक्ष श्याम पाल एवं व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल की स्वीकृति से किया गया है। उल्लेखनीय है कि नव नियुक्त जिला सचिव वरुण देव मुंशी, प्रदेश सरकार में तीन तीन विभागों के मंत्री रहे स्व. रामनाथ मुंशी के प्रपौत्र हैं, जिनके पिता स्व. अनिल सोनकर आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य रहे।जिला सचिव बनाए जाने पर उनके चाचा सपा नेता विमल सोनकर, अंजनी सोनकर, अंकित बर्नवाल, योगेन्द्र, मेल्हू, बृजेश यादव, अरविंद, पिंटू सोनकर, अजय आदि ने हर्ष जताया है।



