*गाजीपुर। कासिमाबाद थाना क्षेत्र के शहबाजपुर गांव में सरकारी सड़क काटने का विरोध करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। आरोप है कि विरोध की रंजिश में पांच लोगों ने एकजुट होकर धारदार हथियार, फावड़ा, बल्लम और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, लेकिन एक सप्ताह से अधिक समय बीतने के बावजूद गिरफ्तारी नहीं होने पर पीड़ित ने नाराजगी जताई है।पीड़ित गुड्डू यादव पुत्र रामअवध यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 11 नवंबर को मरदह मुख्य मार्ग से शहबाजपुर गांव जाने वाली सरकारी सड़क को विपक्षी पक्ष के लोग काट रहे थे। इसका विरोध करने पर विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी रंजिश में 12 नवंबर 2026 की सुबह करीब छह बजे जिऊत यादव, महंगू यादव, रोशन यादव, उत्कर्ष यादव और प्रदीप यादव ने एकराय होकर उन पर हमला कर दिया।पीड़ित की तहरीर के आधार पर कासिमाबाद पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।वहीं, पीड़ित गुड्डू यादव का आरोप है कि उन्होंने 12 नवंबर को थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन एक सप्ताह से अधिक समय गुजर जाने के बाद भी आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। पीड़ित ने सवाल उठाया है कि मुकदमा दर्ज होने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी कब होगी? अब देखना यह है कि पुलिस इस मामले में कब तक प्रभावी कार्रवाई करती है।



