By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    इनामी आरोपी कमलेश चौधरी ढेर
    गाजीपुर में विनीत राय हत्याकांड का एक लाख का इनामी आरोपी कमलेश चौधरी ढेर
    June 4, 2026
    राज्यसभा सांसद के पति पर कटरा गैंग को संरक्षण देने का आरोप
    विनीत राय हत्याकांड: राज्यसभा सांसद के पति पर कटरा गैंग को संरक्षण देने का आरोप
    June 3, 2026
    af
    रेलवे बैठक में सांसद अफजाल अंसारी ने उठाए गाजीपुर के बड़े मुद्दे
    June 3, 2026
    वृद्धा पेंशन आवेदकों
    वृद्धा पेंशन आवेदकों को बड़ा झटका, अब आधार कार्ड नहीं बनेगा जन्मतिथि का प्रमाण
    May 29, 2026
    Pension Scams Using Fake PPOs
    फर्जी पीपीओ से पेंशन घोटाले का मामला, 13 शिक्षकों पर मुकदमा दर्ज
    May 28, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: चंडीगढ़ अधिवेशन में क्षत्रिय महासभा के नए पदाधिकारियों की घोषणा, सामाजिक मुद्दों पर जोर
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > चंडीगढ़ अधिवेशन में क्षत्रिय महासभा के नए पदाधिकारियों की घोषणा, सामाजिक मुद्दों पर जोर
IMG 20260415 WA0000
गाजीपुर

चंडीगढ़ अधिवेशन में क्षत्रिय महासभा के नए पदाधिकारियों की घोषणा, सामाजिक मुद्दों पर जोर

Avinash
Last updated: April 15, 2026 10:20 am
Avinash
Published: April 15, 2026
Share
SHARE

चंडीगढ़ अधिवेशन में क्षत्रिय महासभा के नए पदाधिकारियों की घोषणा, सामाजिक सरोकारों पर जोरगाजीपुर /चंडीगढ़ में दो दिवसीय आयोजित अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का सफल समापन हुआ। इस दौरान देशभर के 24 प्रांतों से आए पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। अधिवेशन में मथुरा के ऋषिराज सिंह को सर्वसम्मति से अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजा मानवेन्द्र सिंह ने इस नियुक्ति की घोषणा करते हुए संगठन को मजबूत करने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम बताया। इसके अलावा टिक्का शिवेंद्र पाल कुटलैहड़ को यूथ विंग का राष्ट्रीय अध्यक्ष, इंदु तोमर को महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्षा तथा SAIL के अवकाश प्राप्त जीएम और गाजीपुर निवासी संजय सिंह को सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि अधिवेशन में समाज से जुड़े कई अहम विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रमुख एजेंडे में आरक्षण व्यवस्था को आर्थिक आधार पर लागू करने,एससी-सटी एक्ट की समीक्षा, महाराणा प्रताप की जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने, तथा क्षत्रिय इतिहास को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल कराने की मांग शामिल रही। इसके साथ ही गरीब छात्रों की शिक्षा में सहायता, यूजीसी कानून में पुनर्विचार, पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण और समाज के इतिहास के प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया गया। अधिवेशन में सामाजिक सरोकारों को प्रमुखता देते हुए गरीब परिवारों के बच्चों की मुफ्त शिक्षा, सामूहिक विवाह, स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन और आर्थिक सहयोग जैसे विषयों पर भी सहमति बनी। साथ ही दहेज प्रथा, शराब सेवन और मृत्यु भोज जैसी कुप्रथाओं को समाप्त करने का आह्वान किया गया। नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष ऋषिराज सिंह ने कहा कि देश में बेरोजगारी एक बड़ा मुद्दा है,जिसको लेकर पूरे भारत में जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य केवल क्षत्रिय समाज ही नहीं, बल्कि पूरे देश में सामाजिक एकता, संस्कृति संरक्षण और युवाओं को जागरूक करना है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐतिहासिक किलों, महलों और धरोहरों के संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक सुधार और राष्ट्रहित में कार्य करना महासभा की प्राथमिकता होगी।संगठन की व्यापक सोच अधिवेशन में यह भी रेखांकित किया गया कि देश में क्षत्रिय समाज की संख्या बड़ी है और उनकी एकजुटता से सामाजिक व राष्ट्रीय स्तर पर सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। महापुरुषों के स्मारक निर्माण, क्षत्रिय भवनों की स्थापना और विभिन्न संगठनों के बीच समन्वय बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। यह अधिवेशन केवल संगठनात्मक बदलाव तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सामाजिक सुधार, शिक्षा, संस्कृति संरक्षण और राष्ट्रीय एकता जैसे व्यापक मुद्दों पर गंभीर चिंतन का मंच भी बना।

advertisement
घायल मासूम चंन्दा की इलाज के दौरान हुई मौत
लगातार तीसरे वर्ष भी पत्रकार सदस्यों का हुआ 10 लाख का बीमा : गाज़ीपुर प्रेस क्लब
राज्य कर्मचारी महासंघ के महिला मोर्चा के बनी अध्यक्ष सुनीता
थाना दिवस पर पांच मिले प्रार्थना पत्र,  दो का हुआ निस्तारण
रेनबो मॉडर्न स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग, मेधावी छात्र हुए सम्मानित
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
2 3
गाजीपुर

फरवरी से गाजीपुर में बदलेगा राशन वितरण का अनुपात, चावल बढ़ेगा, गेहूं घटेगा

Avinash
Avinash
January 18, 2026
राजनीतिक दलों की साजिशों से सावधान रहे कायस्थ समाज :अरूण कुमार श्रीवास्तव
एक ही रोल नंबर 0856794 पर दो अभ्यर्थियों का दावा, आकांक्षा सिंह बोली मैं श्योर हूं
जिला स्तरीय नाटक प्रतियोगिता में गोबिंद इंटर कालेज को मिला पुरस्कार
सिंचाई विभाग के विभिन्न संवर्ग के पदों की समाप्ति का प्रदेश व्यापी विरोध प्रारम्भ
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?