गाजीपुर। भुड़कुड़ा पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के मामले में वांछित चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चारों को कुड़िला मोड़ हाईवे के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पकड़ा। आरोपितों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस के अनुसार, भुड़कुड़ा थाने में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 245/26 में धारा 70(2) बीएनएस और 5जी/6 पॉक्सो एक्ट के तहत चारों वांछित थे। गिरफ्तार आरोपितों में नीरज राजभर (28) निवासी इब्राहिमपुर थाना भुड़कुड़ा, रोहित राजभर (22) निवासी अकबरपुर थाना बहरियाबाद, सोनू उर्फ धर्मेंद्र राजभर (20) निवासी वार्ड नंबर सात सादात तथा अनुज राजभर (19) निवासी डिहवा थाना भुड़कुड़ा शामिल हैं।कार्रवाई करने वाली टीम में निरीक्षक मदन लाल पटेल पुलिसकर्मियों के साथ शामिल रहे।



