
गाजीपुर । ऑल इंडिया विश्वकर्मा मित्र द्वारा बिरनो ब्लॉक के ग्राम तियारा में जले 25 केवीए ट्रांसफार्मर जो विगत 5 जुलाई से बंद था जिसको लेकर ग्रामीणों में बहुत ही आक्रोश व्याप्त था आज ऑल इंडिया विश्वकर्मा मित्र द्वारा लाल दरवाजा स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय तथा अधिशासी अभियंता कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया गया तथा सक्षम अधिकारी के आश्वासन के बाद तत्काल ट्रांसफार्मर बदलने पर धरना प्रदर्शन खत्म किया गया तथा यह चेतावनी दी की अगर समय सीमा के अंदर ट्रांसफार्मर बदला नहीं जाता है तथा उसकी क्षमता वृद्धि नहीं की जाती है तो बाध्य होकर ऑल इंडिया विश्वकर्मा मित्र के लोग पुनःअधीक्षण अभियंता के कार्यालय को घेरनेका काम करेंगे जिसमें प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष अंगद विश्वकर्मा जिला सचिव योगेंद्र विश्वकर्मा विधानसभा अध्यक्ष हृदय विश्वकर्मा किशन विश्वकर्मा पीजी कॉलेज महामंत्री प्रवीण विश्वकर्मा निरंकार विश्वकर्मा राम प्रवेश विश्वकर्मा सुनील विश्वकर्मा संजय विश्वकर्मा अखिलेश गणेश प्रजापति तथा अन्य संभ्रांत ग्रामवासी उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन ऑल इंडिया विश्वकर्मा मित्र के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष भरत शर्मा ने किया तथा कड़ी चेतावनी दी की समय सीमा के अंदर अगर जला ट्रांसफार्मर नहीं बदला जाता है तथा क्षमता वृद्धि नहीं होती है तो बाध्य होकर जिले स्तर पर धरना प्रदर्शन आंदोलन किया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी जिला प्रशासन समेत सक्षम विभाग की ही होगी



