🚨 मुख्य घटनाक्रम
- गाजीपुर के बरेसर थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बृहस्पतिवार सुबह चोरी हुई टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल को पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कुछ ही घंटों के भीतर बरामद कर लिया. सख्ती से की गई पूछताछ में बरामद मोटरसाइकिल के कागजात दोनों किशोर पुलिस के सामने पेश नहीं कर सके। कड़ाई बरतने पर उन्होंने स्वीकार किया कि उक्त अपाचे मोटरसाइकिल को उन्होंने उसी दिन (बृहस्पतिवार) सुबह क्षेत्र से चोरी किया था। पुलिस ने बरामद वाहन को मोटर व्हीकल एक्ट और चोरी की धाराओं के तहत कब्जे में ले लिया है।
- घेराबंदी कर गिरफ्तारी: थाना प्रभारी डीके सोनकर के निर्देशन में उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार पांडेय की टीम ने टोडरपुर अंडरपास पर जाल बिछाकर दोनों किशोरों को दबोचा ।
- विधिक कार्रवाई: बरामद मोटरसाइकिल को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है दोनों आरोपियों की उम्र कम होने के कारण पुलिस उन्हें किशोर न्याय अधिनियम (Juvenile Justice Act) के तहत अभिरक्षा में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है।



