By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    गाजीपुर गोचर भूमि से अवैध मजार हटाई गई
    गाजीपुर: कोर्ट के आदेश के बाद गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाया, प्रशासन ने कराई कार्रवाई
    August 30, 2026
    कस्तूरबा विद्यालय भोजन गुणवत्ता जांचते अधिकारी
    अधिकारियों ने छात्राओं के साथ किया भोजन, कस्तूरबा विद्यालयों में परखी भोजन की गुणवत्ता
    August 19, 2026
    गहमर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी
    गहमर कामाख्या मंदिर में महिलाओं से अभद्रता, पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार
    August 13, 2026
    DM अनुपम शुक्ला गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण करते हुए
    गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण: डीएम अनुपम शुक्ला ने बिजली विभाग में पकड़ीं कमियां, ट्रांसफॉर्मर मरम्मत तेज करने के निर्देश
    August 12, 2026
    गाय से टकराने के बाद डॉक्टर की कार पर हमला
    बदायूं में डॉक्टर की कार से गाय टकराई, फिर भीड़ ने की मारपीट; वायरल वीडियो के बाद 4 लोग हिरासत में
    August 12, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: अंबेडकरनगर में राष्ट्र गौरव सम्मान से सम्मानित हुए शीर्ष दीप शर्मा
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > अंबेडकरनगर में राष्ट्र गौरव सम्मान से सम्मानित हुए शीर्ष दीप शर्मा
Screenshot 20250216 131359 WhatsApp 2
गाजीपुर

अंबेडकरनगर में राष्ट्र गौरव सम्मान से सम्मानित हुए शीर्ष दीप शर्मा

Sonu sharma
Last updated: May 19, 2025 5:47 pm
Sonu sharma
Published: May 19, 2025
Share
SHARE
img 20250519 wa02334981301857309061166
अंबेडकरनगर में राष्ट्र गौरव सम्मान से सम्मानित हुए शीर्ष दीप शर्मा 13

गाजीपुर । आरम्भ फाउंडेशन अंबेडकरनगर के द्वारा दिनाँक 17 व 18 मई को लोहिया भवन सभागार, अंबेडकरनगर में दो दिवसीय उत्तर प्रदेश रक्तकुम्भ और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया! जिसमें जीवन रक्षक फाउंडेशन गाज़ीपुर के संस्थापक और एसोसिएशन ऑफ पूर्वांचल ब्लड डोनर्स के सचिव शीर्ष दीप शर्मा को राष्ट्र गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के 35 जनपदों के समाजसेवियों और रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया! कार्यक्रम में रक्तदानियों का उत्साह बढाने के लिए पूरे उत्तर प्रदेश मे सबसे अधिक 223 बार रक्तदान करने वाले रक्तदाता प्रदीप इसरानी जी भी वाराणसी से उपस्थित रहे और उन्हे भी शान ए उत्तर प्रदेश सम्मान से सम्मानित किया गया।
शीर्ष दीप को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य सरकार द्वारा वीर गुरु गोविंद सिंह वीरता पुरस्कार से सम्मानित, 1000 कन्याओं का कन्यादान करने वाले, प्रख्यात समाजसेवी धर्मवीर सिंह बग्गा, विशिष्ट अतिथि शिव कुमार गुप्ता (अध्यक्ष व्यापार मंडल अंबेडकरनगर) एवं महाराष्ट्र राज्यपाल द्वारा सम्मानित कार्यक्रम की आयोजक व आरम्भ फाउंडेशन की संस्थापिका संध्या सिंह ‘समीप’ ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया।
इस अवसर पर शीर्ष दीप शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि अंबेडकरनगर में सम्मान प्राप्त करना मेरे लिए बड़े सौभाग्य की बात है। मेरे लिये सबसे गर्व का विषय यह है कि एक निस्वार्थ सेवा करने वाले समाजसेवियों के हाथों सम्मान पाना अपने आप में एक बहुत बड़ा सम्मान है और हम सभी का उद्देश्य सिर्फ सम्मान प्राप्त करना नही है। बल्कि ऐसे कार्यक्रमों में उपस्थित होकर एक दूसरे से परिचय प्राप्त कर अपने जनपद के साथ साथ अन्य जनपद में रक्त की आवश्यकता होने पर एक दूसरे के सहयोग से रक्त मुहैया कराया जा सके। ताकि बिमारी से भले किसी की जान जाये परन्तु रक्त की कमी से किसी की जान ना जाये। शीर्ष दीप ने एसोसिएशन ऑफ पूर्वांचल ब्लड डोनर्स के मंत्री सूरज गुप्ता, कार्यक्रम में उपस्थित रक्तवीर, रक्तविरांगनाओं व आयोजन समिति के हर सदस्य सहित आयोजक आयोजक संध्या सिंह जी का आभार ज्ञापित किया और कहा कि यह सम्मान पूरी जीवन रक्षक फाउंडेशन गाजीपुर टीम के योगदान का प्रतिफल है इसलिये यह सम्मान संस्था के हर सदस्य सहित समस्त सहयोगियों, मार्गदर्शकों व जिले को समर्पित है।आपको बता दें कि शीर्ष दीप व उनकी संस्था जीवन रक्षक फाउंडेशन गाजीपुर 4 वर्षों से रक्तदान के क्षेत्र में कार्य कर रही है। कोरोना की दूसरी लहर में जब लोगों को ऑक्सीजन, ब्लड व प्लाज्मा की बहुत आवश्यकता थी! तब शीर्ष दीप शर्मा, जीवन रक्षक फाउंडेशन की स्थापना कर जरूरतमंदों की मदद को आगे आये और तब से अब तक शीर्ष दीप शर्मा ने अपनी संस्था जीवन रक्षक फाउंडेशन गाजीपुर के द्वारा थैलेसिमिया, एप्लास्टिक अनेमिया, कैंसर, गर्भवती महिला, नवजात शिशु आदि जरूरतमंदों व लावारिस मरीजों को 1900 से अधिक रक्तदान कराया और सिर्फ गाजीपुर ही नहीं वाराणसी, आज़मगढ़, मऊ, प्रयागराज, लखनऊ, दिल्ली, बिहार, केरल , महाराष्ट्र मध्यप्रदेश व राजस्थान में भी जरूरतमंदों को ब्लड मुहैया कराया|शीर्ष दीप शर्मा अब तक 43 बार रक्तदान कर चुके है और अपनी टीम के साथ समय-समय पर वाराणसी स्थित होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल में कैंसर से पीड़ित बच्चों को प्लेटलेट्स दान करने भी जाते रहें है| शीर्ष दीप को एक माह पूर्व 5 अप्रैल को एसोसिएशन ऑफ पूर्वांचल ब्लड डोनर्स का सचिव भी नियुक्त किया गया। शीर्ष दीप शर्मा व उनकी संस्था जीवन रक्षक फाउंडेशन गाजीपुर को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल महामहिम मनोज सिन्हा जी, ए०डी०जी०पी० हरियाणा वी कामाराजा व भारतीय हांकी के पूर्व कप्तान, अशोक ध्यानचंद आदि से देश के 6 राज्यों हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखण्ड, बिहार, मध्यप्रदेश व उत्तर प्रदेश में सम्मानित किया जा चूका है। साथ ही उत्तर प्रदेश के भी 5 जनपदों गाजीपुर, मिर्जापुर, जौनपुर, अयोध्या व अब अंबेडकरनगर में सम्मानित किया जा चुका है।

advertisement
शिव विवाह का दिव्य वर्णन सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, अलौकिक बारात में शामिल हुए भूत-प्रेत और औघड़
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने किया प्रदर्शन:मानदेय वृद्धि समेत विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित सौंपा ज्ञापन
28वें स्व0 केशव प्रसाद शर्मा स्मृति में वेलफेयर क्लब द्वारा वाद विवाद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
संग्दिध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला युवक शव,परिजनों में मचा कोहराम
मजुई मरदापुर विद्यालय में बच्चों को बांटी गई शैक्षणिक सामग्री
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
IMG 20250425 WA0272
गाजीपुर

पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को दी गई श्रद्धांजलि

Sonu sharma
Sonu sharma
April 25, 2025
नवागत गाजीपुर जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने कार्यभार किया ग्रहण
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर 14 अगस्त को ऑडिटोरियम हाल गाजीपुर में होगा कार्यक्रम
नवागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा का यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन ने किया स्वागत
AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली का गाजीपुर में पुतला फूंक कर किया गया विरोध प्रदर्शन
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?