By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    गाजीपुर गोचर भूमि से अवैध मजार हटाई गई
    गाजीपुर: कोर्ट के आदेश के बाद गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाया, प्रशासन ने कराई कार्रवाई
    August 30, 2026
    कस्तूरबा विद्यालय भोजन गुणवत्ता जांचते अधिकारी
    अधिकारियों ने छात्राओं के साथ किया भोजन, कस्तूरबा विद्यालयों में परखी भोजन की गुणवत्ता
    August 19, 2026
    गहमर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी
    गहमर कामाख्या मंदिर में महिलाओं से अभद्रता, पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार
    August 13, 2026
    DM अनुपम शुक्ला गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण करते हुए
    गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण: डीएम अनुपम शुक्ला ने बिजली विभाग में पकड़ीं कमियां, ट्रांसफॉर्मर मरम्मत तेज करने के निर्देश
    August 12, 2026
    गाय से टकराने के बाद डॉक्टर की कार पर हमला
    बदायूं में डॉक्टर की कार से गाय टकराई, फिर भीड़ ने की मारपीट; वायरल वीडियो के बाद 4 लोग हिरासत में
    August 12, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: शिव विवाह का दिव्य वर्णन सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, अलौकिक बारात में शामिल हुए भूत-प्रेत और औघड़
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > शिव विवाह का दिव्य वर्णन सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, अलौकिक बारात में शामिल हुए भूत-प्रेत और औघड़
IMG 20260221 WA0201
गाजीपुर

शिव विवाह का दिव्य वर्णन सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, अलौकिक बारात में शामिल हुए भूत-प्रेत और औघड़

Sonu sharma
Last updated: February 21, 2026 4:21 pm
Sonu sharma
Published: February 21, 2026
Share
SHARE

गाजीपुर। क्षेत्र के शेरपुर खुर्द स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित महामृत्युंजय यज्ञ के अवसर पर भक्ति और श्रद्धा का अनुपम संगम देखने को मिला। यज्ञ के साथ आयोजित संगीतमय श्री राम कथा में वृंदावन से पधारे कथावाचक वृंदावन दास जी महाराज ने भगवान शिव और माता पार्वती के दिव्य विवाह प्रसंग का ऐसा भावपूर्ण वर्णन किया कि पंडाल में उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।
कथावाचक ने बड़े ही रोचक ढंग से बताया कि जब भगवान शिव की बारात हिमालय नगरी पहुँची तो माता पार्वती के माता-पिता बारातियों का अद्भुत स्वरूप देखकर आश्चर्यचकित रह गए। किसी के शरीर पर भस्म, किसी के गले में सर्प, कोई औघड़, कोई भूत-प्रेत ऐसी अलौकिक और विलक्षण बारात पहले कभी नहीं देखी गई थी। शिव स्वयं जटाजूट धारी, गले में नाग, शरीर पर भस्म रमाए, नंदी पर सवार, वैराग्य और तेज का अद्भुत संगम थे। उन्होंने कथा में बताया गया कि माता पार्वती की ओर से उच्च कुलों के राजा-महाराजा और देवगण उपस्थित थे, किंतु भगवान शिव की ओर से कोई सांसारिक रिश्तेदार नहीं था, क्योंकि वे समस्त सृष्टि के स्वामी हैं, न उनका आदि है, न अंत। उनके लिए पूरा जगत ही परिवार है। यही कारण है कि देवता, दानव, सिद्ध, गंधर्व ही नहीं, पशु-पक्षी, कीट-पतंग और यहाँ तक कि भूत-पिशाच भी उनके विवाह में बाराती बनकर सम्मिलित हुए। जैसे-जैसे विवाह प्रसंग आगे बढ़ता गया, पंडाल में भक्ति की सरिता बहने लगी। मधुर भजनों और मनोहर गीतों ने वातावरण को और भी आध्यात्मिक बना दिया। श्रद्धालु महिलाएँ और पुरुष शिव-पार्वती के दिव्य मिलन का श्रवण कर भाव-विभोर हो उठे। पूरा परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजायमान हो गया।
इस पावन अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने कथा का रसास्वादन करते हुए स्वयं को धन्य महसूस किया। शिव-पार्वती विवाह की यह प्रस्तुति न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बनी, बल्कि सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक एकता का संदेश भी दे गई। आयोजन में गोवर्धन शर्मा, नरेन्द्र भार्गव , बृंन्दावन दास जी, हेमनाथ राय, रमेश राय, राजेश राय बागी,मिथिलेश राय ओमप्रकाश राय, डा०आलोक राय, धन्नजय राय, ओमप्रकाश मिश्र, रितेश राय राहुल राय, सुदामा यादव, नरेंद्र राय, दीपू राय, संजीव राय,आशीष राय,अंजनी राय, मुन्ना राय सहित काफी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

advertisement
पहलगाम में 28 टूरिस्ट का निर्मम हत्या को लेकर अधिकारी व कर्मचारियों की श्रद्धांजलि सभा
नशा मुक्ति एवं घरेलू हिंसा रोकने के लिए स्वयं संकल्पित हो गंभीर प्रयास की जरूरत – पूर्व आईएएस लालजी राय
गाजीपुर में मनाया गया ग्रामीण पत्रकारिता दिवस, वरिष्ठ पत्रकार हुए सम्मानित
हत्या के मामले में 4 आरोपियों को उम्रकैद, 20-20 हजार रुपये का जुर्माना
पुरानी रंजीश को लेकर दबंगों ने घर पर चढ़कर किया हमला,मौके से दो जिंदा कारतूस बरामद
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
1003017035
गाजीपुर

मां शारदा चिल्ड्रेन कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

Sonu sharma
Sonu sharma
August 16, 2026
आदित्य वर्मा हत्याकांड के विरोध में  आम लोगो ने निकाला कैंडल जुलूस
सादात नगर पंचायत में सफाईकर्मियों के बीच मारपीट, दिनभर चर्चा का विषय बना मामला
नवरात्र में श्रद्धालुओं के सभी मुरादों को पूरा करती माँ भगवती देवी
संजय यादव पप्पू को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?