By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    गाजीपुर गोचर भूमि से अवैध मजार हटाई गई
    गाजीपुर: कोर्ट के आदेश के बाद गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाया, प्रशासन ने कराई कार्रवाई
    August 30, 2026
    कस्तूरबा विद्यालय भोजन गुणवत्ता जांचते अधिकारी
    अधिकारियों ने छात्राओं के साथ किया भोजन, कस्तूरबा विद्यालयों में परखी भोजन की गुणवत्ता
    August 19, 2026
    गहमर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी
    गहमर कामाख्या मंदिर में महिलाओं से अभद्रता, पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार
    August 13, 2026
    DM अनुपम शुक्ला गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण करते हुए
    गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण: डीएम अनुपम शुक्ला ने बिजली विभाग में पकड़ीं कमियां, ट्रांसफॉर्मर मरम्मत तेज करने के निर्देश
    August 12, 2026
    गाय से टकराने के बाद डॉक्टर की कार पर हमला
    बदायूं में डॉक्टर की कार से गाय टकराई, फिर भीड़ ने की मारपीट; वायरल वीडियो के बाद 4 लोग हिरासत में
    August 12, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: भारतीय संविधान का सबसे महत्वपूर्ण अंग है अनुच्छेद 32 : अधिवक्ता राकेश कुमार
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > भारतीय संविधान का सबसे महत्वपूर्ण अंग है अनुच्छेद 32 : अधिवक्ता राकेश कुमार
IMG 20260509 WA0014
गाजीपुर

भारतीय संविधान का सबसे महत्वपूर्ण अंग है अनुच्छेद 32 : अधिवक्ता राकेश कुमार

Sonu sharma
Last updated: May 9, 2026 12:53 pm
Sonu sharma
Published: May 9, 2026
Share
SHARE

गाजीपुर। विधिक जागरूकता पर आधारित संस्था *बी-लीगल* के तत्वावधान में आज शुक्रवार को एक सेमिनार* का आयोजन गाजीपुर के कठवामोड़ क्षेत्र स्थित R.N.K. गर्ल्स इंटर कॉलेज में किया गया। विधिक जागरूकता सेमिनार में बी-लीगल के आमंत्रित अधिवक्ताओं का सर्वप्रथम विद्यालय प्रबंधन ने माल्यार्पण कर स्वागत किया तत्पश्चात सेमिनार का आरंभ करते हुए वक्ताओं ने विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण संवैधानिक जानकारियां प्रदान की।अधिवक्ता रबनवाज सिद्दीकी ने संविधान की व्याख्या करते हुए बताया कि संविधान दो शब्दों से बना है जिसमें “सम” का अर्थ है बराबरतथा “विधान” का तात्पर्य *नियम और कानून* से है। इस प्रकार जो नियम सभी के लिए बराबर या समान हो संविधान कहलाता है। साथ ही संविधान किसी भी देश का मौलिक कानून है जो सरकार के विभिन्न अंगों की रुपरेखा और मुख्य कार्य का निर्धारण करता है। वहीं अधिवक्ता धनंजय सिंह ने बताया कि संविधान लागू होते वक्त जहां 395 अनुच्छेद, 22 भाग तथा 8 अनुसूचियां थी वहीं संशोधनों के आधार पर वर्तमान में 465 अनुच्छेद, 25 भाग तथा 12 अनूसूचियां है। अधिवक्ता चंद्र मोहन सिंह जी ने मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों की बिंदुवार व्याख्या की। इस दौरान बी-लीगल के प्रमुख सहयोगी एवं MJRP डिग्री कॉलेज मुहम्मदाबाद के प्रवक्ता आनंद कुशवाहा ने संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला। सेमिनार में मुख्य वक्ता के रूप में अधिवक्ता राकेश कुमारने आर्टिकल 32 को स्पष्ट करते हुए कहा कि आर्टिकल 32 मौलिक अधिकारों का एक महत्वपूर्ण अंग है एवं संवैधानिक उपचारों का अधिकार है इसकी सबसे बड़ी शक्ति यह है कि ये नागरिकों को उनके मौलिक अधिकारों का हनन होने पर सीधे सर्वोच्च न्यायालय जाने का अधिकार प्रदान करता है संविधान के प्रमुख स्तंभ डॉ भीमराव अंबेडकरने इसे संविधान की *आत्मा और हृदय के रूप में संबोधित किया है। आर्टिकल 32 न्यायालय को अधिकारों की रक्षा के लिए पांच प्रकार की रिट जारी करने की शक्ति भी प्रदान करता है किंतु इसका उपयोग अपील के लिए नहीं किया जा सकता, यह केवल अधिकारों के हनन पर लागू होता है। अधिवक्ता ने बताया कि आर्टिकल 32 के निलंबन का संवैधानिक आधार संविधान के अनुच्छेद 359 के अंतर्गत राष्ट्रपति को प्राप्त है जिससे राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा के दौरान किसी भी मौलिक अधिकार को सर्वोच्च न्यायालय में लागू कराने के लिए याचिका दायर करने के अधिकार को निलंबित कर सकते हैं। सेमिनार के प्रश्नोत्तरी सत्र में विद्यार्थियों से लीगल अवेयरनेस सेमिनार से संबंधित विभिन्न प्रश्न किए गए जिनका उत्तर विद्यार्थियों ने बड़ी बेबाकी से दिया। इस दौरान विधि सम्मत उत्तर के आधार पर विद्यार्थियों में से लिस्नर ऑफ द डे का चयन किया गया। लिस्नर ऑफ द डे के रूप में चयनित कक्षा 9th की छात्रा प्रीति यादव को संविधान की एक प्रति भेंट की गई। सेमिनार के सफलता पूर्वक सम्पन्न होने पर संस्थान के डायरेक्टर रामानुज सिंह कुशवाहा ने उपस्थित अधिवक्तागण एवं बी-लीगल टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विधिक जागरूकता के रुप में इस प्रकार के कार्यक्रमों से विद्यार्थियों में संविधान के प्रति और भी रुचि बढ़ेगी जिससे सशक्तिकरण का मार्ग और भी प्रशस्त होगा। इस दौरान काफी संख्या में छात्राएं सहित अध्यापकगण एवं अध्यापिकाएं उपस्थित रहीं। सेमिनार का संचालन BE LEGAL के CO-ORDINATOR डीके विश्वा ने की।

advertisement
गाजीपुर में दिनदहाड़े युवक की हत्या, पुरानी रंजिश में चाकू और लाठी-डंडों से हमला
अवैध संबंध के विरोध पर नवविवाहिता की हत्या, पति और देवर गिरफ्तार
मेडिकल कॉलेज में गुंडागर्दी के आरोप, MLC विशाल सिंह ने मांगा जवाब
गाजीपुर में गूंजा बांग्लादेश का दर्द: इस्लामी कट्टरपंथियों का कहर, दो दिन में दो हिंदुओं की सरेआम हत्या
गाजीपुर में प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत, नवविवाहिता ने फंदे से लगाई फांसी
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
logo 1
breakingउत्तर प्रदेशगाजीपुर

गाजीपुर में जखनिया CO से जुड़ा वीडियो वायरल, महिला ने लगाया अभद्रता का आरोप

Sonu sharma
Sonu sharma
September 3, 2026
घरौनी योजना में बड़ी गड़बड़ी का आरोप, जफरपुर डीहा की चौहान बस्ती में मचा हड़कंप
गाजीपुर में 1 जुलाई से GNSS रोवर तकनीक से होगी भूमि पैमाइश, डीएम ने दी जानकारी
शीतकालीन अवकाश के दौरान परीक्षा कार्यक्रम का शिक्षक संघ ने किया विरोध, कुलपति को भेजा मांग पत्र….
गाजीपुर में ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम, युवाओं ने अधिकारियों के सामने रखीं समस्याएं और अनुभव
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?